Sun 03 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताज कन्वेंशन सेंटर में शिक्षक दिवस समारोह में सम्मानित हुए पूरन डावर, शिक्षिकाओं की सेवा भावना को सराहा

Pragya News 24

Sun, Sep 7, 2025
Post views : 25

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित ताज कन्वेंशन सेंटर एंड होटल में लायंस क्लब विशाल द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य समाज को नई दिशा देने वाली शिक्षिकाओं का सम्मान करना और गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के वरिष्ठ सदस्य पूरन डावर के सम्मान से हुआ। हाल ही में उन्हें फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर उनका विशेष स्वागत करते हुए क्लब सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

पूरन डावर ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब समाजसेवा के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है और यही प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा।
क्लब अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि क्लब की महिला सदस्य कविता अग्रवाल, आशा गोयल, कामना धवन और अर्चना गुप्ता शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। पारंपरिक ढर्रे से हटकर बच्चों और युवाओं को नई सोच देने का उनका प्रयास सराहनीय है। उनकी सेवा और समर्पण को देखते हुए शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान क्लब सदस्यों ने अपने छात्र जीवन की सुनहरी यादों को साझा किया और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। वातावरण भावनाओं और यादों से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर क्लब कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, अजय बंसल, सुनील अग्रवाल, चंदर माहेश्वरी, अनूप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन