: आर्यिका श्री 105 पूर्णमती माता जी के भव्य मंगल प्रवेश के साथ हुआ चार दिवसीय महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का शुभारम्भ
Pragya News 24
Tue, Apr 8, 2025
आगरा। आगरा नगर में भगवान महावीर का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव जैन समाज की प्राचीनतम प्रतिनिधि संस्था आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वाधान में पूज्यनीय आर्यिका श्री 105 पूर्णमती माता जी के पावन सानिध्य में चार दिवसीय कार्यक्रम 8 से 11 अप्रैल 2025 तक हर्षाेल्लास के साथ एम. डी. जैन इण्टर कॉलेज के मैदान पर प्रारम्भ हुआ।

सर्वप्रथम आर्यिका श्री 105 पूर्णमती माता जी का भव्य मंगल प्रवेश यात्रा श्री नेमीनाथ दि० जैन मन्दिर, पीर कल्याणी (नसिया जी) से प्रारमभ होकर घटिया होते हुए एम.डी. जैन दि० जैन मन्दिर, हरीपर्वत पर पहुँची। एम.डी जैन दि० जैन मन्दिर पहुँचने पर आर्यिका श्री 105 पूर्णमती माता जी की आरती उतारकर आगवानी की गयी। आगवानी करने वालों में परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदर, अर्थमंत्री राकेश जैन परदे वाले, निर्मल मोट्या, मनोज जैन बाकलीवाल, संयोजक अनंत जैन, सह संयोजक विमल जैन ज्योति नगर, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, राकेश जैन पार्षद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अंहिसा चौक हरीपर्वत पर पं० सौरभ शास्त्री जी के निर्देशन में मंत्रोचार के साथ ध्वजारोहण किया गया। अंहिसा स्तम्भ पर ध्वजारोहण प्रदीप जैन पी.एन.सी., विमलेश जैन मारसंस द्वारा किया गया व दीप प्रज्वलन विमल जैन, सुनील जैन, रविकान्त जैन, कुलदीप जैन, हीरालाल बच्ची लाल जैन परिवार द्वारा किया गया। मुख्य पाण्डाल पर ध्वजारोहण प्रदीप जैन पी.एन सी., निर्मल मोट्या, जगदीश प्रसाद जैन, हीरालाल बैनाड़ा, सुनील जैन नीरज जैन जिनवाणी चैनल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण श्री शान्तिनाथ दि० जैन महिला मण्डल, हरीपर्वत द्वारा किया गया। आर्यिका श्री 105 पूर्णमती माता जी को जिनवाणी भेंट करने का सौभाग्य नीरज जैन जिनवाणी चैनल परिवार को प्राप्त हुआ।

विशाल धर्मसभा एम.डी. जैन इण्टर कॉलेज के मैदान पर कुण्डलपुर नगर में आयोजित की गयी। धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए आर्यिका श्री 105 पूर्णमती माता जी ने अपनी मंगल वाणी में कहा कि पापी की संगति करोगे तो पापी बनोगे, पुण्य आत्मा धार्मिक मुनि महाराज की संगति करोगे तो पुण्य आत्मा बनोगे। कोयले की दलाली में लाभ हो या न हो पर हाथ जरूर काले होते हैं। इत्र के व्यवसाय में लाभ हो या न हो पर हाथों में खुशबू जरूर आती है। आज हमारे देश के अंदर हिंसा का बोलबाला है, अंहिसा और धर्म विलुप्त हो रहा है, धर्म और धार्मिक का स्थान नहीं है। जब माँ त्रिशला और पिता सिद्धार्थ जैसे माता-पिता होगें तब वर्धमान महावीर जैसे बालक जन्म लेते हैं। संस्कारों के अभाव में आज हमारे बच्चे कहाँ जा रहे हैं किसी को नहीं पता। परिवार में पहले घरों के अन्दर ही बुजुर्ग का ही आदेश चलता था और उनका सभी पालन करते थे परन्तु आज बेटे और बहुओ से धर्म करने और दान देने के लिए पूछना पड़ता है। आज के बच्चे अपने माता-पिता से वाद-विवाद करते हैं, इसके लिए कौन जिम्मेदार है। आज के बच्चों के पास पढ़ाई की डिग्री के साथ-साथ एक डिग्री बी.पी. एम की भी है जिसका अर्थ बाप के पैसे पर मौज करना। आज के समय में संयुक्त परिवार समाप्त होते जा रहे हैं। पूर्णमती माता जी ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहूंगी कि एक बार फिर पुराने चाल-चलन में लौट चलें तभी हमारा भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाना सार्थक होगा। अपने बच्चों को प्रवचन में लायें।
रात्रि कार्यक्रमों के अन्तर्गत सायंकाल में व्यापार मेले का उद्घाटन, भव्य मंगल आरती कुण्डलपुर के राजकुमार (जैन दर्शन) लाइट एण्ड साउण्ड शो कार्यक्रम दीपक जैन वाणी ग्रुप के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का चित्र अनावरण श्री हीरालाल जी ब्रदर्स जैन, दिलीप जैन, शशांक जैन और दीप प्रज्जवलन धन्य कुमार जैन डॉक्टर सोप, राजेश जैन गया वाले द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील जैन, रमेश चन्द जैन राशन वाले, मनीष जैन ठेकेदार, अनिल रहीस, सुमेर पाण्ड्या, पवन जैन चांदी वाले, मनोज जैन बल्ले बाबू, सतेन्द्र जैन, दीपक जैन बोतल वाले, राहुल जैन, शुभम जैन आदि उपस्थित रहे।
सभी कार्यक्रमों का संचालन महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार द्वारा किया गया।
9 अप्रैल को ये होंगे कार्यक्रम
प्रातः 8ः30 बजे विश्व नवकार महामंत्र दिवस (मंगल सानिध्य पूज्यनीय आर्यिका श्री 105 पूर्णमती माता जी)
प्रातः 9ः00 बजे मंगल प्रवचन
प्रातः 10ः00 बजे से विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर
दोपहर 2ः00 बजे से विभिन्न प्रतियोगितायें
सायं 7ः00 बजे से मानस्तम्भ की महाआरती
सायं 7ः30 बजे माता जी के सानिध्य में ध्यान साधना शिविर (लाइट एवं साउण्ड के साथ)
रात्रि 8ः00 बजे से ओपन माइक प्रतियोगिता कार्यक्रम (भजन, कहानी, कविता, नृत्य जैन धर्म पर आधारित)
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन