Wed 12 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा जिला अस्पताल के पेट्रोल-डीजल का बजट ख़त्म, सभी एम्बुलेंस-वाहनों के थमे पहिये

Pragya News 24

Fri, Oct 27, 2023
Post views : 117

Agra. अगर आप अपने मरीज के साथ जिला अस्पताल जा रहे हैं और मरीज की स्थिति गंभीर है। खुदा ना खास्ता अगर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया तो आपको जिला अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस नहीं मिलेगी। इस समय सरकारी एंबुलेंस, ब्लड बैंक की एंबुलेंस और यहां तक कि सीएमएस अनीता शर्मा की गाड़ी के भी पहिए थम गए हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी सरकारी गाड़ी को छोड़ अपने वाहनों से ड्यूटी के लिए पहुंच रहे हैं तो वहीँ मरीज के तीमारदार रेफर हुए अपने मरीजों को ले जाने के लिए अपने वाहनों का इंतजाम कर रहे हैं। यह सब स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्थाओं के कारण है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल और डीजल के लिए शासन से मिलने वाला बजट अभी जिला अस्पताल को नहीं मिल पाया है जिसके चलते गाड़ियों के पहिए थम गए हैं।

जिला अस्पताल में तीमारदारों को अपने मरीजों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिल रही है। उन्हें एम्बुलेंस के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। यहाँ तक कि आजकल ब्लड बैंक वाली एम्बुलेंस भी नहीं दौड़ रही है। तीमारदार भी रेफर मरीजों को अपने वाहनों से ले जा रहे है।

जानकारी के मुताबिक पिछले एक हफ्ते से बजट के अभाव में जिला अस्पताल की एंबुलेंस और सीएमएस की गाड़ी के पहिए थम गए हैं। एम्बुलेंस और ब्लड बैंक वाहन को जिला अस्पताल प्रशासन ने पीछे खड़ा कर दिया है तो वहीँ सीएमएस अनीता शर्मा की सरकारी गाड़ी को गैरेज में खड़ा करवा दिया है। जिला अस्पताल की सीएमएस अनीता शर्मा का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के बजट को लेकर दिक्कत आ रही हैं। उन्होंने शासन को बजट के लिए लिखा है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं हो पाया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन