: उपहार और मेवाओं से हुई त्रिशला माता की गोद भराई, 21 को जन्मेंगे भगवान महावीर
Fri, Apr 19, 2024
जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 18 से 21 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा 1008 श्री तीर्थकर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव व रथोत्सव
आगरा। श्रृद्धा और उमंग का ऐसा समावेश जहां हर श्रद्धालु भगवान महावीर की भक्ति में झूमता गाता नजर आया। जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 18 से 21 अप्रैल तक आयोजित किए जाएगा, 1008 श्री तीर्थकर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव व रथोत्सव के तहत आज मंदिर परिसर में माता त्रिशला की गोद भराई व मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया।
स्वास्तिक महिला मंडल, शांतिनाथ महिला मंडल द्वारा आयोजित माता त्रिशला की गोद भराई कार्यक्रम में महिलाओं ने माता त्रिशला की आकर्षक उपहारों, फल मेवाओं से गोद भराई की। भक्तिमय संगीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। माता ने देखे 16 सपने, जाने इनका फल क्या होगा…, महावीरा झूले पलना… जैसे भक्तिमय गीतों पर नृत्य किया। सभी सदस्याओं में हाथों में मेहंदी रचाई।
कार्यक्रम में मौजूद मधु बघेल, पार्षद रेनू गुप्ता, पूर्व पार्षद क्षमा जैन ने भी अपने हाथों में मेहंदी रचाई। प्रातः देवेंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, महावीर प्रसाद जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरान्त 1008 श्री तीर्थंकर महावीर स्वामी महामंडल विधान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष राकेश जैन, मंत्री दीपक जैन, अजय कुमार जैन, मुख्य संयोजक सुबोध पाटनी, नीरज जैन, मनोज जैन, राजीव जैन, बॉबी, स्वास्तिक महिला मंडल से सरिता काला, सीमा बेनारा, शिल्पी सेठिया, नीरू बेनारा, रंजना, रीता, पूजा, एकता, स्वेता, शिल्पी, सिमरन, सचि, आशा, रीना, अंजना, वंदना, भावना, अंजू, रेखा शांतिनाथ महिला मंडल से रुचि जैन, राखी रावका, नीतू, शिल्पी, महक, अन्नू, रीतू, निधी, रेनु,कृष्णा, आकांशा, सुमान, सीमा,सोनल, रूचि, प्रिया, शिल्पी, डॉली आदि उपस्थित थीं।
21 अप्रैल को शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस से निकलेगी रथयात्रा
अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि बताया कि रथ यात्रा प्रातः 8ः00 बजे 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस से प्रारम्भ होगी जिसका शुभारंभ नवीन जैन, सांसद (राज्यसभा), भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। शहर में भ्रमण करते हुए रथयात्रा एमडी जैन टर कालेज पहुंचेगी।
: उपराष्ट्रपति ने नवीन जैन को दिलाई राज्यसभा सांसद की शपथ
Fri, Apr 19, 2024
44 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने
अब तक पांच चुनाव लड़े और शानदार जीत अर्जित की
आगरा। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद निर्वाचित नवीन जैन को पद के कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई है। उन्होंने ईश्वर के नाम पर हिंदी में शपथ ली।
नई दिल्ली स्थित संसद भवन में उपराष्ट्रपति कार्यालय में हुए संक्षिप्त समारोह में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नवीन जैन ने शपथ के बाद उपराष्ट्रपति से भेंट की। उनके साथ अन्य निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीति शुरू करने वाले नवीन जैन ने अब तक कुल पांच चुनाव लड़े हैं। सभी चुनावों में उन्होंने शानदार सफलता हासिल की है। वे पेशे से व्यवसायी हैं।
नवीन जैन का राजनीतिक सफर
सांसद नवीन जैन 44 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने। इससे पहले वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ सामाजिक कार्य कर रहे थे। कितनी ही विपरीत परिस्थितियां आईं लेकिन नवीन जैन पार्टी के प्रति सदैव निष्ठावान रहे। पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उसका निर्वहन दम-खम के साथ किया। यही कारण है कि पार्टी ने उन्हें वार्ड अध्यक्ष से सांसद बना दिया। आगरा के महापौर के रूप में नवीन जैन ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। नवीन जैन के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। वे पीएनसी कंपनी के निदेशक हैं जो देशभर में हाईवे का निर्माण और टोल टैक्स संग्रहण का काम करती है।
1980 में बीजेपी के वार्ड अध्यक्ष बने।
1989 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर नगर निगम आगरा के पार्षद चुने गए।
1995 में दूसरी बार पार्षद चुने गए।
1997 में आगरा के डिप्टी मेयर चुने गए।
2010 से 2019 तक भाजपा बृज क्षेत्र कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।
2017 में भाजपा ने आगरा मेयर उम्मीदवार घोषित किया। शानदार जीत हासिल की और आगरा के महापौर बने।
2019 में ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। पहली बार आगरा के मेयर को यह पद मिला।
2019 में उत्तर प्रदेश भाजपा के सह कोषाध्यक्ष बनाए गए।
2024 में सांसद (राज्य सभा)
: ब्रजभाषा में बनी फिल्म ‘फिरोजाबाद की मौड़ी’ होगी 5 मई को यूट्यूब पर रिलीज
Thu, Apr 18, 2024
दिन प्रतिदिन निरंतर बढ़ोतरी कर रहा अपनी क्षेत्रीय भाषा का सिनेमा ब्रज फिल्म इंडस्ट्रीज अपने क्षेत्रीय ब्रजसिनेमा में बनी बहुत ही शानदार महिला प्रधान मूवी जिस मूवी का नाम है फिरोजाबाद की मोड़ी ब्रजभाषा फिल्म।
ब्रज भाषा में बनी फिल्म फिरोजाबाद की मौडी फिल्म अब लोगो के बीच 5 मई को यूट्यूब चैनल अजय प्रकाश पर आने को तैयार है ,, इस फिल्म में नारी सशक्तिकरण पहल में एक संदेश दिया गया है कि लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत है ,, कहानी में एक 17 साल की लड़की को दिखाया गया है जो खून का बदला लेती है ,, खास बात ये है कि जिस तरह एक्शन फिल्मों में एक मेल हीरो को एक्शन करते हुए दिखाया जाता है ,, उसी तरह लड़कियों में भी वो प्रतिभा छुपी होती है लड़कियां भी एक्शन फिल्मों में मेहनत और शारीरिक रूप से ट्रेंड होकर लीड किरदार निभा सकती है ,, अभी तक आपने फीमेल कलाकार को हीरो द्वारा डिफेंस करते देखा होगा , लेकिन लड़कियों भी सेल्फ डिफेंस कर सकती है ,, वो भी एक लीड हीरो की तरह एक फिल्में कर सकती हैं। इस फिल्म में आगरा और फिरोजाबाद के कलाकार शामिल हैं।
पूरी फिल्म ब्रजभाषा पर ही आधारित है।
ब्रज इंडस्ट्री बनाने में एक कदम लूसी फिल्म्स द्वारा।
हमारे ब्रज क्षेत्र के तमाम प्रोडक्शन अपनी क्षेत्रीय ब्रजभाषा को बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं उसी क्रम में हमारा लुसी फिल्म प्रोडक्शन भी कार्यरत है हम और हमारी टीम की हार्दिक इच्छा है कि हमारी भाषा खूब तरक्की करें हमारा सिनेमा खूब ऊंचाइयां चाहिए और इस काम को सिर्फ हम और हमारी टीम अंजाम नहीं दे सकते,,,
इसलिए हमें पूरे ब्रज क्षेत्र ब्रज समाज एवं पूरे भारतवर्ष का समर्थन सहयोग एवं योगदान चाहिए जैसे दूसरी भाषाओं को हमारे ब्रज क्षेत्र के ही लोग बहुत ज्यादा सपोर्ट करते हैं इसी क्रम में ब्रज क्षेत्र के व्यक्तियों को हमारी ब्रजभाषा को बहुत महत्व देना चाहिए जब ब्रज क्षेत्र के ही लोग हमारी भाषा को बहुत सपोर्ट और प्यार करेंगे तो बाहर के भी दूसरी भाषा के लोग भी हमारी भाषा को लाड, प्यार, खूब देंगे ब्रजसिनेमा डायरेक्टर एवं प्रड्यूसर अजय प्रकाश से हुई बातचीत से पता चला के अपनी भाषा के लिए और अपने क्षेत्रीय कलाकारों के बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे ज्यादातर उनके प्रोजेक्ट महिला प्रधान प्रोजेक्ट होते हैं और वह अपनी भाषा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को बहुत महत्व देते हैं।