: एमडी जैन इंटर कॉलेज मैदान में मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव एव रथोत्सव ’
Thu, Apr 18, 2024
आगरा। आगरा नगर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव जैन समाज की प्राचीनतम प्रतिनिधि संस्था आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वाधान में युगल मुनि श्री शिवानंद जी महाराज एव मुनि श्री प्रशमानंद जी महाराज, उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 20 से 22 अप्रैल के मध्य बड़े ही हर्षोल्लास के साथ एम. डी. जैन इण्टर कॉलेज मैदान हरीपर्वत पर मनाया जाएगा।
कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देने हेतु आगरा दिगम्बर जैन परिषद की पत्रकार वार्ता आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के नारायण भवन पर आयोजित की गयी। आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने बताया कि इस वर्ष भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएगा। जिसको लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह है और बताया कि प्रथम दिन 20 अप्रैल को प्रातः6ः00 बजे से देव दर्शन श्रीजी को श्रीफल भेंट 8ः00 बजे अंहिसा स्तूप पर ध्वजारोहण 8ः30 बजे मुख्य पण्डाल पर ध्वजारोहण, पण्डाल शुद्धि एवं उद्घाटन,तदोपरान्त मुनिश्री एवं उपाध्यायश्री के मंगल प्रवचन प्रातः 10ः00 बजे से पल्लीवाल जैन महासभा आगरा द्वारा विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर लगाया जायेगा। मध्यान्ह 1ः30 बजे से व्यापार मेले का उद्घाटन दोपहर 2ः00 बजे से महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगितायें मेहन्दी, रंगोली, बन्दनवार, मंगल कलश, चित्रकला, पोस्टर बनाओ,थाल सजाओ, निबन्ध, व्यंजन व सलाद आदि प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता संयोजक वन्दना जैन ज्योति नगर को बनाया गया है। सायं 7ः00 बजे से मानस्तम्भ की महाआरती व रात्रि 8ः00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैन टेलेन्ट हट बाल कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुति का मंचन मुख्य पंडाल पर होगा।
आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने बताया कि दिनांक 21.04.2024 दिन रविवार को प्रातः 7ः30 बजे से भगवान महावीर की जन्मकल्याणक की विशाल रथयात्रा श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस से प्रारंभ होकर प्रताप नगर चैराहा, जयपुर हाउस कॉलोनी, अंहिला पार्क एडीए ऑफिस जैन स्मृति भवन, लोहामण्डी बाजार, बल्देवगंज, रेलवे फाटक, सेन्ट जोन्स चैराहा, राजा मण्डी चैराहा, नूरी दरवाजा, हॉस्पीटल रोड, अग्रसेन चैक फब्बारा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, चिम्मन चैराहा, दरेसी नं० 1 व 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, धुलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया, मण्डी सईद खाँ होती हुयी दोपहर 4ः00 बजे कुण्डलपुरी नगरी एम.डी.जैन इण्टर कॉलेज मैदान पर पहुँचेगी।
मुख्य पाण्डाल में पूजन उपाध्यायश्री एवं मुनिश्री के मंगल प्रवचन व श्रीजी का 1008 कलशों से अभिषेक किया जायेगा। कलशाभिषेक पश्चात् श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन महासभा द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया है और बताया कि इन सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं। परिषद के अर्थमंत्री राकेश जैन परदे वालों ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। इस वर्ष आचार्य शान्ति सागर सभागार में समाधिष्ट आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण 21 अप्रैल को सायं 7ः00 बजे से मुख्य पांडाल में महिला मण्डलों द्वारा संगीतमय मंगल आरती रात्रि 8ः30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम पालन हारे का पालना की प्रस्तुति की जायेगी। जिसमें कि सभी महिला मण्डल अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ देगें। आगरा दिगम्बर जैन समाज सभी महिला मण्डल तैयारियों में लगे हुए हैं। 22 अप्रैल को रात्रि 9 बजे से भजन सम्राट अजीत जैन पांड्या द्वारा भजन संध्या मुख्य मंच पर आयोजित होगी। जिसके मुख्य अतिथि मा० नवीन जैन राज्यसभा सांसद रहेगें।
मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू ने बताया कि दिनांक 22.04.2024 को प्रातः 7ः00 बजे से श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में श्रीजी का अभिषेक दैनिक पूजन व जिनेन्द्र महाअर्चना, समाधिष्ट आचार्य विद्यानन्द जी महाराज की जन्म जयन्ती मनाई जायेगी। दोपहर 12ः00 बजे से आगरा दिगम्बर जैन परिषद की साधारण बैठक तथा रात्रि 7ः00 बजे सम्मान समारोह का आयोजन होगा। पूरे कार्यक्रम स्थल को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जा रहा है व कलकत्ता से आये कारीगरों द्वारा मुख्य पण्डाल बनाया जा रहा है, जिसमें कि सभी तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगें व कार्यक्रम स्थल पर पावापुर का जल मन्दिर व कैलाश पर्वत की झांकियां आकर्षण का केन्द्र होगी व समूचे परिसर को भगवान महावीर के गृहस्थ अवस्था के नन्दार्वत महल का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है जिसमें बंगाल से आये कारीगर तैयारियों में लगे हुए हैं।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से डा० जितेन्द्र जैन, आगरा परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन परदे वाले, अर्थ सयोंजक अनन्त जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, शुभम जैन, पवन जैन चांदीवाले, राकेश जैन पार्षद, प्रवीन जैन नेताजी, राहुल जैन, रमेशचन्द जैन, सुशील जैन, सतीशचन्द जैन, मनीष जैन ठेकेदार, विमल जैन, सतेन्द्र जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
: धूमधाम से निकला त्रिशाला माता का डोला
Thu, Apr 18, 2024
शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस से बैंडबाजों संग माता त्रिशाला के डोले के साथ प्रारम्भ हुए 1008 श्री तीर्थकर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव व रथोत्सव के मंगलकार्य
आगरा। सतरंगी पुष्पों से सुसज्जित बग्गी में सवार माता त्रिशाला की स्वरूपा और बैंडबाजों संग भगवान महावीर के भजनों पर झूमते गाते सैकड़ों श्रद्धालू। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर माता त्रिशाला के डोले व श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। भगवान महावीर के जयकारे लगाए। जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से 1008 श्री तीर्थकर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव व रथोत्सव का आयोजन के पूर्व आज त्रिशला माता को जुलूस के साथ सम्पूर्ण प्रतापनगर आलोक नगर जयपुर हाउस में बैंड बाजो के साथ महावीर स्वामी के भजनों की धुन पर झूमते गाते हुए निकाला गया। जिसका समापन पुनः मंदिर में वापस आकर हुआ।
माता त्रिशाला के डोला प्रारम्भ होने से पूर्व विधि विधान से पूजन किया गया। त्रिशला माता बनने का सौभाग्य श्रीमति उषा जैन को प्राप्त हुआ। जुलूस में साथ मे स्वास्तिक महिला मंडल की सरिता काला, सीमा बैनाड़ा, शची, नीरू, रश्मि, स्वेता, शची, कविता, अंजना, भावना, वंदना, दीपा, एकता, सिमरन एवं शांतिनाथ महिला मंडल से रुचि,राखी, अनु, ऋतु, शिल्पी, महक व मंडल की अनेक महिलाओ ने भाग लिया।
सुबोध पाटनी मुख्य संयोजक ने बताया कि 19 अप्रैल को महावीर स्वामी विधान प्रातः 7ः00 बजे से जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में होगा। इसके उपरान्त मेहंदी संगीत व त्रिशला माता की गोद भराई होगी। अध्यक्ष राकेश जैन, मंत्री दीपक जैन, अर्थमंत्री अजय जैन, सुबोध पाटनी मुख्य संयोजक, नीरज जैन संयोजक, मनोज जैन संयोजक, शेल्लु, मोहित, प्रमोद रावका, पंकज, विमल, निर्मल, राहुल, मंजीत, दीपक, संजय काला, राजेन्द्र कुमार, नीरज जैन आदि मौजूद रहे।
: आकर्षक झांकियों संग निकली देवी शशिबाला की शोभायात्रा
Thu, Apr 18, 2024
पुष्प वर्षा व चुनरी पहनाकर जगह-जगह हुआ स्वागत, शोभायात्रा देखने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आगरा। ढोल-ताशों पर देवी मां के भक्तियम संगीत पर झूमते गाते श्रद्धालु और मन में श्रद्धा भाव को बढ़ाती देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां। माता के दर्शन और आशीर्वाद को ललायित सैकड़ों भक्तजन। भक्तिमय उत्साह व उमंग के साथ श्री शक्ति भजन मण्डल द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में देवी शशिबाला जी की शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. आलौकिक उपाध्याय (कैबिनेट मंत्री के पुत्र) ने भक्तजनों संग देवी मां की आरती कर किया।
संगीता सिनेमा चैराहे से प्रारम्भ शोभायात्रा में बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों संग सर्वप्रथम विध्नविनाशक श्रीगणपति की झांकी थी। राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, बजरंग बली, खाटू नरेश सहित देवी देवताओं की 21 आकर्षक झांकियों के संग शोभायात्रा का जगह-जगह आरती कर, देवी मां की प्रतिमा को चुनरी पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अंत में देवी शशि बाला की झांकी थीं। भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। भोगीपुरा, रुई की मंडी, शाहगंज चैराहा, नौबस्ता चैराहा, लोहामंडी बाजार, राजामंडी बाजार, एमजी रोड, नालबंद चैराहा, पंचकुईयां चैराहा से होते हुए चिल्लीपाड़ा शाहगंज पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके उपरान्त श्रद्दालुओं द्वारा भक्तिभाव से मंदिर में ज्योति प्रचंड (जगराता) व भगवती का गुणगान (कीर्तन) किया गया।
हर्ष ढालिया, हेमंत भोजवानी, संजय अग्रवाल, समाजसेवी अनूप भोजवानी, गौरव राजावत, सुनील करमचंदानी, गुलशन, अशोक, योगी, अंकित, पीतमदास, राधा, रानी मनवानी, पूजा, आकाश मुलानी, अंकित खूबचंदानी आदि उपस्थित थे।