Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा मेट्रो : आगरा कॉलेज से एसएन मेडिकल कॉलेज के बीच सुरंग बनकर तैयार, टीबीएम यमुना का चौथा ब्रेकथ्रू

Pragya News 24

Wed, Jun 26, 2024
Post views : 45

आगरा। आगरा मेट्रो के प्रथम कोरिडोर के बैलेंस सेक्शन के अंतर्गत अंडरग्राउंड सेक्शन में टनल निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसी क्रम में टीबीएम यमुना ने एसएन मेडिकल कालेज में ब्रेकथ्रू हासिल किया है। इस ब्रेकथ्रू से आगरा कालेज से एसएन मेडिकल कॉलेज के बीच 1 किमी की अप लाइन में सुरंग तैयार हो गई है। इसके साथ ही दूसरी डाउन लाइन में आगरा कालेज से एसएन मेडिकल कालेज के बीच टीबीएम गंगा से अभी टनल की खुदाई का काम जारी है।

आगरा में प्रथम कोरिडोर के तहत बैलेंस सेक्शन में मेडिकल कालेज, आगरा कालेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन निर्मित होने हैं। जिसमें रैप एरिया से आरबीएस कालेज तक दोनों अप एंड डाउन टनल की खुदाई हो चुकी है जबकि आरबीएस कालेज से राजा की मंडी के बीच टनल की खुदाई दो टीबीएम के जरिए जारी है। राजा की मंडी से आगरा कॉलेज और एनएन मेडिकल कालेज से मनकामेश्वर के बीच टनल निर्माण अभी शेष है। आगरा में इन दिनों इन चारों अंडरग्राउंड स्टेशनों के निर्माण के लिए चार टीबीएम मशीनों के जरिए टनल निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है।

जहा जहां टनल निर्माण कार्य चल रहा है इसी के समानांतर स्टेशनों में भी निर्माण कार्य जारी है। इसी क्रम में बैलेंस सेक्शन के स्टेशन मेडिकल कालेज, आगरा कालेज, राजा की मंडी और आरबीएस कालेज में कार्य हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा है कि निर्धारित समय में आगरा में प्रायरिटी कोरिडोर पर मेट्रो का संचालन किया गया और अब बैलैंस सेक्शन को भी समयबद्ध तरीके से तेजी से निर्मित करने की दिशा में मेट्रो की टीम अथक प्रयास कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन