: दुनिया में देव हजारो है बजरंगबली का क्या कहना
Tue, Apr 23, 2024
आगरा। श्री हनुमान मंदिर कृष्णा कालोनी झूलेलाल मंदिर आगरा पर श्री हनुमान महाजन्मोत्सव पर केक सिरेमनी संगीतमय सुंदरकाण्ड विशाल भंडारा कर वीर हनुमान भक्तो द्वारा खुशियाँ मनाई। साक्षात देव स्वरूप बजरंगबली बालक के रूप में सुंदर काण्ड के पाठ जन्मोत्सव पर उपस्थित रहे। भक्तो ने परिवार सहित आशीर्वाद लेकर अपने को भाग्यशाली पाया। भव्य रंग-बिरंगे गुब्बारे से सजे मंदिर की अलौकिक छठा दृश्य सभी भक्तों ने झूमते नाचते बाबा के जन्मोत्सव की खुशियां ली। पंडित कमलकांत शास्त्री द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड भक्ति भाव की रसधारा भजनों से भक्तो को मंत्रमुग्ध किया भजनः हनुमत डटे रहो आसन पर जब तक कथा राम की हो ,,,,,दुनिया में देव हजारो है बजरंगबली का क्या कहना,,,, रंगी गुब्बारों से मंदिर सजाया है मिश्री मावे का भक्तों ने भोग लगाया है इसको चखो के हनुमंत तुम तुम,,,
भोग लगे प्रसादी केक वितरण के साथ भोग प्रसादी भंडारे का प्रसाद पाकर भक्त आनंदित हुए। व्यवस्था में रहे मुख्य रूप से मनोज रामचंदानी, योगेश छटवानी, गोरू भाई, समाजसेवी श्याम भोजवानी, अशोक चावला, झामन दास, आनंद नोतनानी, सुरेश रामचंदानी, प्रीतम दास, पुरुषोत्तम दास, बाबूरामचंदानी,संजय, बबलू भाई, प्रकाश कृपलानी, दीपक बतरा, श्याम चेलानी, सहिल, मीर, विजय, कशिश, हर्षा, कंचन, चांदनी, जया, ज्योति आदि उपस्थित रहे
: आगरा में 25 अप्रैल को पीएम की संभावित जनरैली के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
Mon, Apr 22, 2024
आगरा 22 अप्रैल। 25 अप्रैल को कोठी मीना बाजार में संभावित प्रधानमंत्री की जनरैली के दृष्टिगत आज सोमवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। साथ में जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, अपर आयुक्त (प्रशासन) राजेश कुमार, अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी अनूप कुमार, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अरूण श्रीवास्तव सहित पीडब्लूडी, टोरंट, अग्निशमन इत्यादि समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सर्वप्रथम मंडलायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच, पंडाल की तैयारियों का निरीक्षण किया। आदर्श आचार संहिता की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए पीडब्लूडी विभाग को उचित मानकों के अनुसार ही कार्यक्रम स्थल को तैयार करने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत सुरक्षा और अग्निशमन विभाग को मंच सहित पूरे कार्यक्रम स्थल को ठीक से जांच करने एवं खाद्य सुरक्षा विभाग को अपनी टीम तैनात करने के निर्देश दिए। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल के नजदीक ही सेफ हाउस/अस्थायी अस्पताल बनाये जाने एंव चिकित्सक-स्टाॅफ की तैनाती के निर्देश दिए।
वहीं नगरायुक्त को साफ-सफाई की उचित व्यवस्था बनाये रखने, कार्यक्रम स्थल पर जन सुविधा हेतु ई-टाॅयलेट व पानी के टैंकर रखवाने को निर्देशित किया गया। ट्रैफिक की सुचारु व्यवस्था बनाये रखने हेतु बाहरी वाहनों को शहर में चिह्नित किए गए पार्किंग स्थल पर व्यवस्थित रूप से वाहनों को खड़े करवाने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये।
: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भजनों की स्वरलहरियों के साथ हुई अमृत वर्षा
Mon, Apr 22, 2024
आगरा। प्राचीन दक्षिणमुखी श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर, माल रोड, आगरा पर तीन दिवसीय श्री हनुमान महाजन्मोत्सव की खुशियां बाबा के दरबार में भक्तो ने मनाई
श्री संकट मोचन हनुमान महाजन्ममोहत्सव की शुभ बेला पर सुरेंद्र प्रकाश भारद्वाज (गुरुजी) योगेश प्रकाश भारद्वाज के सानिध्य में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की। सभी भक्तगण परिवार सहित श्री अखंड रामायण पाठ के समापन पर उपस्थित रहे। पाठ के समापन तत्पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लो ने श्रीराम वीर बजरंगी की महिमा का गुणगान भजनों की स्वरलहरियो की अमृत वर्षा से भिगोया। प्रभु के भक्तो ने बाबा के दरबार में झूमते नाचते अपनी उपस्तिथि दी।
भजन, कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम,,,, मेरे घर राम आए हैं मेरे घर राम आए हैं,,,,, सियाराम जानकी रहते हैं मेरे सीने में,,,,,आदि भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।
सबका कल्याण करने वाले बाबा श्रीसंकट मोचन हनुमान जी का भव्य सजा फूल बंगला रंगबिरंगी रोशनी अदभुद दृश्य भक्तो का उमड़ा सैलाब बारी बारी भक्तो ने दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। बाबा वीर बजरंगी की जयजयकार के उद्घोष के साथ भक्तों ने प्रसादी भंडारे का प्रसाद पाया। सुरेंद्र प्रकाश भारद्वाज (गुरु जी) योगेश प्रकाश भारद्वाज द्वारा सभी भक्तो को शुभकामना दी।
इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी, अमूल्य कक्कड़, पंडित अवधेश शास्त्री, माधव भारद्वाज, अमित कपूर, गोपाल शुक्ला, राम निवास गुप्ता, मनीष, पंकज, मनोज गुप्ता, अमित बघेल, उमेश, जगदीश, गोपाल आदि भक्त उपस्थित रहे।