: भारतीय सिंधु सभा ने किया 60 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
Mon, Aug 26, 2024
गोल्डन प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित
अभिभावकों के चेहरों पर दिखा गौरव का भाव
आगरा। मेहनत का फल अच्छे नतीजे और सम्मान के रूप में मिला तो विद्यार्थियों के चहरे खिल उठे। भारतीय सिंधु सभा, उ प्र (रजि०) द्वारा आवास विकास कालोनी स्थित होटल देवम में हाईस्कूल व इंटर में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 60 मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह सर्टीफिकेट प्रदान कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जय झूलेलाल के जयकारे भी गूंजे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री सोमनाथ धाम के योगी जहाजनाथ जी, सभा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार जोतवानी ने वरुणावतार भगवान झूलेलाल की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर तीर्थदास वरलानी, श्याम भोजवानी, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश धर्मानी, भगवान आवतानी भी मौजूद रहे। योगी जहाजनाथ जी द्वारा सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नरेश जोतवानी जी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत ही एकमात्र उपाय है। मेहनत का फल कभी न कभी हमेशा मिलता है। इसलिए जो भी करें, जिस क्षेत्र में करें मेहनत और मन लगाकर करें। कार्यक्रम संयोजक सुन्दरलाल चेतवानी ने शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को अच्छे संस्कारों के लिए भी प्रेरित किया। अतिथियों द्वारा सभी विद्यार्थियों को गोल्डन प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए। विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में उनके अभिभावक भी मौजूद थे, जो अपने बच्चों को पुरस्कृत होते देख गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। संचालन कार्यक्रम संयोजक सुन्दरलाल चेतवानी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेन्द्र पुरसनानी (जेठा भाई), संजय नोतनानी, के लाल त्रिलोकानी, लालचंद मोटवानी, वासुदेव चंदानी, नरेश लखवानी, आनन्द नोतनानी, गुलशन तुलसियानी प्रकाश मंगवानी सुरेश कल्याणी गुलाब सोनी टेकचंद सुखलानी विजय भाटिया, हरीश लालवानी, राम बाबानी, धनश्याम हेमलानी, टीकमदास मेठानी , मोहन धर्मानी, किरन वरियानी, कोमल चेतवानी, वर्षा धर्मानी, अंजली राधा धर्मानी नेहा फुलवानी नोतनानी, सोनू नोतनानी, सुरेश वरियानी आदि बहुत समाजसेवी उपस्थित थे
: मृदंग मजीरों पर कीर्तन संग निकली राधाकृष्ण की पालकी
Mon, Aug 26, 2024
श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित होगा तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव
महोत्सव के तहत बल्केश्वर व कमला नगर क्षेत्र ने निकली राधा कृष्ण की शोभायात्रा
जन्माष्टमी पर रात 10 बजे होगा अभिषेक
आगरा। मनमोहक रूप से राधाकृष्ण पालकी में विराजमान और मृदंग मंजीरों पर कीर्तन करते भक्तजन। यह दृष्य जिसने देखा राधाकृष्ण की भक्ति में भाव विभोर हो गया। कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत आज बल्केश्वर तिराहे से भक्तिभाव के साथ राधाकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारम्भ इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने राधाकृष्ण की आरती कर किया। शोभायात्रा ने बल्केश्वर तिराहे से प्रारम्भ होकर, बल्केश्वर बाजार, सिटी मॉल, न्यू आदर्श काॅलोनी, पानी की टंकी, महाराजा अग्रसेन मार्ग होते हुए श्रीजगन्नाथ मंदिर पर विश्राम लिया। इसके उपरान्त मंदिर में अधिवास पूजन कर श्रीहरि के पार्षदों व भक्तजनों को श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का निमंत्रण दिया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि 26 अगस्त का प्रातः मंगला आरती के साथ श्रीकृण जन्म महोत्सव का शुभारम्भ हो जाएगा। संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व रात 10 बजे भगवान की पालकी यात्रा निकलेगी। जिसके उपरान्त भगवान का विधि विधान से अभिषेक किया जाएगा। मंदिर परिसर में 1100 कलशों से सभी श्रदद्धालुओं द्वारा भी अभिषेक किया जाएगा। 27 अगस्त को सुबह नन्दोत्सव व प्रभुपाद जी की व्यास पूजा सम्पन्न होगी।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, राहुल बंसल, सुनील मनचंदा, सुशील अग्रवाल, प्रदीप बंसल, संजय कुकरेजा, शाश्वत नंदलाल दास, शैलेन्द्र बंसल, राजीव मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।
: एसी कमरे में भी जरूरी है खिड़की, 20 प्रतिशत शुद्ध हवा नहीं होने देगी बीमार
Mon, Aug 26, 2024
इशरे संस्था की आगरा शाखा ने आयोजित की एयर कंडीशनर एंड वेंटिलेशन पर कार्यशाला
पर्यावरण इंजीनियर दिनकर सक्सेना और कुलदीप सिंह ने बताए एसी ब्लास्ट से बचाने के उपाय
घर को सदैव रखें हवादार, एसी कमरे में भी हो शुद्ध हवा आने का इंतजाम
आगरा। जितना अधिक हम आधुनिक हो रहे हैं उतना ही शुद्ध हवा से दूर होते जा रहे हैं। शीश महल की तरह घर बन रहे हैं, जिसके कारण बीमारियां घेर रही हैं। घर बनाएं तो खिड़कियों की अनदेखी न करें। ये महत्वपूर्ण जानकारियां दीं पर्यावरण इंजीनियर दिनकर सक्सेना ने। रविवार को वाटर वक्र्स स्थित अतिथिवन में इंडियन सोसाइटी फॉर हीटिंग रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर इंजीनियर (इशरे) द्वारा सेफ्टी इन एयरकंडिशनिंग एंड वेंटिलेशन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि इशरे के रीजनल डायरेक्टर नॉर्थ अशीष गुप्ता, मुख्य वक्ता कुलदीप सिंह और दिनकर सक्सेना, आगरा शाखा अध्यक्ष निवेदिता दिनकर, अध्यक्ष इलेक्ट राजकिशोर गुप्ता ने पौधों में पानी डालकर किया।
अध्यक्ष निवेदिता दिनकर ने स्वागत भाषण में कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को तकनीकी राह दिखाने के साथ पर्यावरण से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा सुविधा के साथ सुरक्षा जरूरी है। इसलिए आधुनिक उपकरणो का प्रयोग करते समय सावधानी भी बरतें।
पर्यावरण इंजीनियर दिनकर सक्सेना ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एसी जब रिपेयरिंग मांगने लगे तो समय रहते उसे बदलना बेहतर है। कभी भी एयर टाइट कमरे में न रहें। एसी लगे कमरे में 20 प्रतिशत शुद्ध हवा आनी अति आवश्यक है। यदि किसी घर या कमरे में प्रवेश करते ही छींक आने लगे या बुखार सा लगे तो इसका अर्थ है कि वहां का वेंटिलेशन सही नहीं है। उस स्थान पर खिड़कियां की कमी है।
एसी के रखरखाव के बारे में विशेषज्ञ कुलदीप सिंह ने कहा कि गर्मियों में एसी या उसके कम्प्रेशर में ब्लास्ट या आग की समस्या बहुत होती है। इससे बचाव के लिए आवश्यक है कि एसी का आउटर हवादार स्थान पर हो। एसी में यदि गैर भरवा रहे हैं तो उसकी गुणवत्ता से समझौता न करें। एसी सदैव 24 डिग्री पर ही चलाएं, इससे बिजली खपत कम होगी, सेहत सही रहेगी और एसी में परेशानी भी नहीं होगी।
राष्ट्रहित में बिजली खपत कम करने की बात पर अध्यक्ष इलेक्ट राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि इनवर्टर एसी बिजली खपत कम करने का सबसे अच्छा साधन हैं।
कार्यशाला में आगरा सहित दिल्ली, हाथरस आदि शहरों के सदस्यों ने भी सहभागिता की। आलिंद माथुर, शैलेंद्र माथुर, कुंवर मौसम, बीडी रिषी, संभव जैन, अरविंद, नकुल, दिलीप गुप्ता, साहब सिंह चैहान, सतीश यादव, विजय सिंह, रमाकांत शर्मा, महेंद्र गुप्ता, सौरभ शर्मा, सूरजभान शर्मा, रमेश, दयाशंकर आदि उपस्थित रहे।