: यूपीएचसी जीवनीमंडी पर हुआ मॉडल इम्युनाइजेशन सेन्टर का शुभारंभ
Sat, Apr 26, 2025
खेलते-खेलते बच्चों को लग जाएगा टीका
जनपद में शुरु हुआ पहला मॉडल इम्युनाइजेशन सेंटर
आगरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) जीवनीमंडी पर शनिवार को जनपद के पहले मॉडल इम्युनाइजेशन सेंटर (एमआईसी) का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ अरुण श्रीवास्तव ने फीता काटकर एमआईसी का उद्घाटन किया। एमआईसी पर खुशनुमा वातावरण में गुणवत्तापूर्ण ढंग से बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, यहां पर बच्चों के खेलने की भी सुविधा होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एमआईसी का उद्देश्य चाइल्ड फ्रेंडली वातावरण में उत्कृष्ट टीकाकरण सेवाओं की प्रदायगी तथा लाभार्थियों को समृद्ध अनुभव की अनुभूति प्रदान किया जाना है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में यूपीएचसी लोहामंडी द्वितीय पर भी एमआईसी बनाया जाएगा। एमआईसी बनाने के लिये यूपीएससी का चयन डिलीवरी लोड (प्रसव) की संख्या के आधार पर फैसिलिटी का चयन किया गया है।उक्त फैसिलिटी में पहले टीकाकरण, कोल्ड चेन प्वॉइंट की सुविधा और प्ले एरिया, टीकाकरण कक्ष और प्रतीक्षालय के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है।
यूपीएचसी जीवनीमंडी की प्रभारी चिकित्सा डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि मॉडल टीकाकरण केन्द्र में पहले बच्चों को आराम से स्टेनलेस स्टील चेयर पर बिठाया जाएगा। फिर उन्हें खेलने के लिए खिलौना भी दिया जाएगा। जब बच्चे खिलौना खेलने में मशगूल हो जाएंगे तो उन्हें टीका लगा दिया जाएगा। वह भी इस ढंग से कि उन्हें दर्द का एहसास ही ना हो।
इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की एसएमओ डॉ॰ महिमा चतुर्वेदी, जे.एस.आई संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर नितिन खन्ना, यूनिसेफ के डीएमसी राहुल कुलश्रेष्ठ, यूपी-टीएसयू से मोना सिंह और यूपीएचसी जीवनीमंडी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
सीएमओ ने परखे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्य
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव ने शनिवार को नगला धनी क्षेत्र में जाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को परखा। उन्होंने दस्तक अभियान में आशा मधु द्वारा किए गए कार्यों का फीडबैक लिया। इसके साथ ही एंटी लार्वा व फॉगिंग के कार्यों की भी जानकारी ली। क्षेत्र में सीएमओ को कार्य संतोषजनक मिला।
: पहलगाम हमले के विरोध में मानवाधिकार संघठन उत्तर प्रदेश ने निकाला कैंडल मार्च
Sat, Apr 26, 2025
आगरा। मानवाधिकार संघठन ने लगाये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आतंकी घटना का विरोध किया गया। लोगों ने मोमबत्ती जलाकर आतंकी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रामबाग पर चौराहे पर जय श्रीराम के नारों के साथ सभी लोग रामबाग चौराहे पर एकत्रित हुये मानवाधिकार संघठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक जताया। इसके उपरान्त मोमबत्ती जलाकर कार्यकर्ताओ ने आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुये आत्मा शांति के लिये प्रार्थना की यहां पर आतंकी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गयी। जहां मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई वही आतंक के खिलाफ आर पार की लड़ाई की मांग सरकार से की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राकेश गुप्ता महानगर सचिव संजय कुशवाहा, पंकज शर्मा. गौरव ठाकुर मीडिया प्रभारी जिला महामंत्री राजीव पोरवाल, राजू दुबे, विमोहन सिंह आनंद शर्मा, पवन पिंपल, शहर अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, सोमरोज वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष डॉ रेखा सिंह अपनी महिला शक्ति के साथ उपस्थिति रही।
: श्रीमोतीगंज खाद्य व्यापार समिति ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Sat, Apr 26, 2025
आगरा। आज शाम पांच बजे ही मोतीगंज बाजार बंद हो गया। हाथों में मोमबत्ती लिए सभी व्यापारी 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मृतक लोगों को श्रद्धांजली देने के लिए एकत्रित हुए। पाकिस्तान के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई। भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम के साथ मोतीगंज बाजार दरेसी नम्बर एक द्वार से बेलनगंज तक आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में आगरा व्यापार मण्डल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
श्रीमोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष महावीर मंगल ने कहा कि इस बार आतंकी और उनके आकाओं को भारत सरकार ऐसा यादगार सबक सिखाए की पीढ़िया सुधर जाए। आतंकी हमले में बेरहमी से मारे गए मृतकों के प्रति दिल में दर्द था तो आंखों में आकंती और उनके आकाओं के लिए क्रोध। महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी हर परिस्थिति सरकार के साथ है। देश को सुरक्षित रखने के लिए इस बार आतंक का जड़ से सफाया होना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आगरा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, महामंत्री अशोक मंगवानी, नितेश अग्रवाल, राकेश बंसल, राजीव गुप्ता, श्रीमोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के श्रीनाथ बंसल, कृष्ण कुमार मित्तल, डॉ एस पी सिंह, अखिलेश गोयल, मोहित गर्ग, संजीव सिंघल, प्रमोद कुमार गुप्ता, मयंक मंगल, रविन्द्र कुमार गुप्ता, तनुज अग्रवाल, कपिल पंजवानी, सुनील कुमार, समर्थ सिक्का, नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, अंकित बंसल, राकेश सिंघल, नवीन गोयल, राजन लूथरा, रिंकू अग्रवाल, नितिन जैन, मनोज ग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, पारितोष गर्ग, रामकुमार गुप्ता, राम नारायण अग्रवाल, विशन स्वरूप अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, अखिल मंगल, मुन्नालाल जैन आदि उपस्थित थे।