Sun 03 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ठगों के निशाने पर बेरोजगार युवा, नकली कागजों से करोड़ों की ठगी

Pragya News 24

Fri, Sep 5, 2025
Post views : 61

आगरा। देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बन चुकी है। हर कोई एक अच्छी नौकरी पाना चाहता है, जिससे अपने साथ साथ परिवार को एक अच्छी जिंदगी दे सके। ऐसे ही युवाओं और नौकरी के लिए भागदौड़ कर रहे लोगों को कुछ ठग अपना निशाना बना रहे हैं। उन्हें विदेशों में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर उनकी पूरी जमा पूंजी लूट रहे हैं। ऐसे ही एक गिरोह का खुलासा हरीपर्वत थाना और साइबर पुलिस ने किया है। गिरोह सोशल मीडिया मंचों पर चमकदार विज्ञापन डालकर बेरोजगार युवाओं से संपर्क साधता, फिर वीज़ा प्रक्रिया और दस्तावेज़ सत्यापन के नाम पर मोटी रकम की वसूली करता था। पुलिस ने दबिश देकर इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुख्य आरोपी अंकित गुप्ता भी शामिल है जो फर्जी रोज़गार केंद्र चलाकर पूरे नेटवर्क का संचालन करता था।

पकड़े गए सात लोग, सरगना भी शामिल
गैंग में पकडे़ गए लोगों में अंकित गुप्ता गैंग का मास्टर माइंड है। वो पहले भी इस मामले में पकड़ा जा चुका है। दिल्ली में उसके खिलाफ केस दर्ज है। अंकित ने बताया कि गैंग के नवनीत जैन व हेमन्त शर्मा फर्जी ऑफर लेटर, वीजा बनाते थे। विजय कुमार, राजेश शर्मा व विशाल मेहता कॉलिंग करते थे।

नकली इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा (ई-वीज़ा), कॉल लेटर, नियुक्ति-पत्र भी बरामद
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि इस छापेमारी के दौरान मौके से नकली इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा (ई-वीज़ा), सरकारी दस्तावेज़, बुलावा-पत्र (कॉल लेटर), नियुक्ति-पत्र, बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तरह बनाए गए लेटर हेड, मुहरें और कई मोबाइल-सिम मिले हैं। इन्ही के माध्यम से बेरोजगारों को नकली जॉब लेटर बनाकर दिया जाता था।

ठगी का तरीकाः
चमकदार विज्ञापन - सोशल मीडिया पर विदेश में उच्च वेतन पर जॉब, तुरंत जॉइनिंग, वीज़ा सुनिश्चित जैसे प्रलोभन भरे विज्ञापन।
पहला संपर्क - इच्छुक अभ्यर्थियों से चैट/फ़ोन पर बात कर दस्तावेज़ जांच और प्रोफ़ाइल शॉर्टलिस्टिंग के नाम पर प्रारम्भिक राशि।
फर्जी काग़ज़ात की सप्लाई - बनावटी बुलावा पत्र और नियुक्ति पत्र भेजकर भरोसा जगाना; दूतावास जैसे दिखाई देने वाले नकली ई-वीज़ा जारी करना।
अंतिम वसूली - टिकट, बीमा, चिकित्सा जांच, सत्यापन शुल्क आदि के नाम पर मोटी रकम ऐंठना।
ठिकाने की आड़ - फर्जी/काल्पनिक पहचान पर किरायानामा कर ऑफिस चलाना, बार-बार ठिकाना बदलना ताकि पहचान न हो सके

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फर्जी जॉब सेंटर आगरा के ही संजय प्लेस के सत्यम कॉम्प्लेक्स में चल रहा था। शातिर ठगों ने एसआई ओवरसीज के नाम से कंपनी बनाई हुई थी। ये सोशल मीडिया के जरिए विदेश में नौकरी दिलवाने के लिए प्रचार करते थे। विदेश में नौकरी की चाहत रखने वाले लोग इनके नंबर पर कॉल करते थे। यह ठग युवाओं को भरोसा दिलाने के लिए कंपनियों के फर्जी नाम होली इंटरनेशनल, जयां इंटरनेशनल, प्राउड इंटरनेशनल, सी ओवरसीज, मोन ओवरसीज, ओमेक्स इंटरनेशनल के नाम बताते थे। अपने ऑफिस का एड्रेस भी देते थे। आफिस में फीमेल स्टाफ भी रखा हुआ था। जब कोई वहां पहुंचता था तो उसे इन लोगों को लेकर विश्वास हो जाता था।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार को इस गिरोह के बारे में शिकायत मिली थी। उन्हीं के आदेश पर एडीसीपी आदित्य कुमार और एसीपी हरीपर्वत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित हुई। तकनीकी निगरानी और मानवीय ख़ुफ़िया के आधार पर की गई छापेमारी में गिरोह के लोग रंगे हाथ पकड़े गए।

प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का जाल कई राज्यों तक फैला हो सकता है। पुलिस अब तक ठगे गए लोगों की पहचान कर रही है और लेन-देन के डिजिटल साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। बरामद उपकरणों की फ़ॉरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि पीड़ितों की सूची और लेन-देन का विवरण पुख्ता हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन