: धर्मेश सर ने नचाया आगरा को, खूब चला धर्मेश सर का जादू
Thu, Jun 12, 2025
आगरा। आरोही इवेंट्स, यति एक्सपोज़र व लिटिल एंजेलस स्कूल द्वारा आयोजित समर डांस कैंप का समापन आज सूरसदन में सम्पन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक किशन सिंह शाक्य ने किया। स्कूल के निदेशक किशन सिंह शाक्य ने बताया कि पिछले 1 माह से स्कूल में आगरा का सबसे बड़ा समर डांस कैंप चल रहा था। स्कूल के समर कैंप का आज समापन हुआ। बच्चों ने धर्मेश सर की बचपन से लेकर अबतक कि जर्नी को मंच पर दर्शाया, यह देख धर्मेश सर कि आँखों में आंसू आ गए और वह स्टेज पे आ गए। उन्होंने बच्चों के साथ डांस किया व उनको डांस के टिप्स भी दिए और समर कैंप के सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। आरोही इवेंट्स के निर्देशक अमित तिवारी ने बताया कि संस्था का यह 8 वा डांस कम्पटीशन है जिसका नाम डांस का सरताज़ है इसको आज 3 केटेगरी में बाँटा गया, जूनियर, सीनियर, डुएट ओर ग्रुप आदि।
डांस इंडिया डांस फेम ऋषिका सिंह ने बुलट पे अपनी शानदार एंट्री कर पब्लिक को खड़े होने पर मजबूर कर दिया।
आज के कार्यक्रम में पूरन डावर, अजय अग्रवाल, रंजना बंसल, सुरेश चंद्र गर्ग, अविचल वर्मा, रिंकेश अग्रवाल, पुनीत वसिष्ठ, अरुण शर्मा, सौरभ सिंह, डॉ. राशिद चौधरी, रवि चावला, डॉ. शुभम लवानिया, राजू अग्रवाल,मनोज जादौन, अशोक भूलचंदनी, शिशिर श्रीवास्तव, प्रशांत चौहान, सौकीन पॉवर, अभिषेक चक्रवती, सुभाशिष चक्रवती, प्रदीप सिन्हा, गगन मित्तल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आरोही इवेंट्स से अमित तिवारी, यति एक्सपोज़र से अभिनव राघव, मनीष चोपड़ा, प्रदीप वर्मा आदि रहे।
: किलकारी कॉल देगी जच्चा-बच्चा को फिट रखने के टिप्स
Thu, Jun 12, 2025
आगरा में किलकारी और मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम पर उन्मुखीकरण का आयोजन
मोबाइल पर भेजे जाएंगे ऑडियो व व्हाट्सएप मैसेज
आगरा। मां और बच्चे की सेहत को संवारने के लिए अब व्हाट्सएप पर टिप्स भेजे जाएंगे। इसके लिए गुरुवार को आगरा में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. ज्योत्सना की अध्यक्षता में परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित किलकारी एवं मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। इसमें आगरा मंडल के सभी जनपदों के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया
इस कार्यक्रम में बताया गया कि किलकारी सेवा गर्भवती और एक वर्ष तक के बच्चों के लिए है, जिसमें उन्हें गर्भावस्था और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है। किलकारी कॉल लाभार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 0124451660 से आएगी और पूरा संदेश सुनने के बाद 1 का बटन दबाने पर किलकारी व्हाट्सएप सेवा उनके मोबाइल पर शुरू हो जाएगी।
अपर निदेशक ने बताया कि मोबाइल एकेडमी आशा कार्यकर्ताओं के क्षमता वर्धन के लिए एक प्रोग्राम है, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है। उन्होंने को कहा कि परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित किलकारी एवं मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम बेहद उपयोगी और लाभदायक होगा।
उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए जनपद मैनपुरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि किलकारी सेवा सभी गर्भवती महिलाओं और एक वर्ष तक के बच्चों के लिए है। गर्भवती महिलाओं की जानकारी आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण के आधार पर उपलब्ध रहती हैं। प्रत्येक सप्ताह गर्भवती को आडियो मैसेज एवं व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से सेहत को संवारने के टिप्स घर बैठे प्राप्त होंगे, जिसमें गर्भावस्था के संदर्भित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएंगी। गर्भवती को डिजिटल माध्यम से परामर्श देकर जच्चा-बच्चा की सेहत दुरुस्त करने की पहल काफी कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस पहल से गर्भवती महिलाओं को हर महीने स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिकॉर्डेड कॉल के माध्यम से जच्चा-बच्चा की सेहत के लिए आवश्यक टिप्स और जानकारी दी जाएगी। चैट की भी सुविधा होगी।
डीपीएम कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि किलकारी प्रोग्राम एक स्वास्थ्य कार्यक्रम है जो गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए चलाया जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं प्रदान करना और नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और अन्य अधिकारी सहित मेहरोज़ तस्लीम डिवीजनल प्रोग्राम मैनेजर आर्मान फाउंडेशन उपस्थित थे।
किलकारी प्रोग्राम के मुख्य उद्देश्य
गर्भवती का सही समय पर पंजीकरण
गर्भवती या उसके परिवार के किसी भी सदस्य का सही मोबाइल नंबर
गर्भवती की सही एलएमपी डेट
नवजात शिशु की जन्म तिथि का समय पर समय पर अपडेशन
: सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के बर्न यूनिट में मरीजों की हुई भर्ती शुरू
Thu, Jun 12, 2025
आगरा. सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज की नव स्थापित बर्न यूनिट की आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण होने के उपरांत यहाँ पर मरीजों की भर्ती शुरू हुई। प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बर्न यूनिट में 26 बेड का एंटी बैक्टीरियल वार्ड और आईसीयू है।
बर्न यूनिट के सामान्य वार्ड में सेंट्रलाइज्ड एसी लगा हुआ है। महिला वार्ड 10 बेड का और पुरुष वार्ड 10 बेड का अलग-अलग बनाए गए हैं। बर्न यूनिट का आईसीयू 6 बेड का भी पूरी तरह सेंट्रलाइज्ड एसी है। एक माइनर एवं एक मेजर ऑपरेशन थिएटर (सेंट्रलाइज्ड एसी) बनाए गए हैं।
प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता जी ने बताया कि आज यहाँ दो मरीजों की भर्ती हुई है। इस यूनिट समयानुसार अपग्रेड करते हुए बर्न के मरीजों को और बेहतर सुविधाएं देने के संबंध में सतत प्रयास किया जाएगा। प्लास्टिक सर्जन, डॉ प्रणय सिंह चकोटिया , प्लास्टिक सर्जन, डॉ पुनीत कुमार भारद्वाज, बर्न यूनिट की प्रभारी डॉ दीपशिखा की देखरेख में जले हुए मरीजों का इलाज किया जाएगा। बर्न यूनिट के शुरू होने से आगरा एवं आसपास के मरीजों को बहुत लाभ होगाl