: श्री गिरिराज जी सेवा मंडल के नंद उत्सव में झूले कान्हा, गूँजे जयकारे
Sun, Aug 17, 2025
आगरा। श्री गिरिराज जी सेवा मंडल द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित त्रिवेणी ग्रीन में नंद उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। पूरे परिसर में “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे गूंजते रहे और भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु बाल गोपाल की झांकी और झूले दर्शन से अभिभूत हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत बाल गोपाल का पालन झुलाकर और आरती के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक महंत कपिल नगर, संस्थापक नितेश अग्रवाल, संस्थापक मयंक अग्रवाल और अध्यक्ष अजय सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। नंद बाबा का रूप धरकर चंद्र मोहन बंसल और यशोदा स्वरूप में रेनू बंसल ने कान्हा के जन्म की बधाइयों की वर्षा कर वातावरण को मंगलमय बना दिया। वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण जन्म लीला का मंचन इतना भावविभोर कर देने वाला था कि हर कोई कृष्णमय हो गया।
भक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालुओं ने आनंद और उल्लास का अनुभव किया। जगह-जगह से उठते “हारे के सहारे, हे श्याम हमारे” जैसे भजनों के स्वर से पूरा वातावरण भक्ति भाव से भर उठा।
मुख्य संरक्षक महंत कपिल नागर ने कहा कि नंद उत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में प्रभु के बाल स्वरूप के प्रति प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। जब हम नन्हे कान्हा को झूले में झुलाते हैं, तो मानो हमारे हृदय का हर कोना भक्ति और आनंद से भर जाता है।"
संस्थापक नितेश अग्रवाल ने कहा कि श्री गिरिराज जी सेवा मंडल का ध्येय सदैव समाज में भक्ति और संस्कृति का प्रसार करना रहा है। इस नंद उत्सव के माध्यम से हमें यह सुख प्राप्त हुआ कि हम सभी मिलकर कृष्ण जन्म की उस आनंदमयी लीला को अनुभव कर पाए, जिसने हमारे हृदयों को एकसूत्र में बांध दिया।
इस अवसर पर महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र अग्रवाल, अतुल गोयल, लक्ष्मण सिंघल और विकास वर्मा, आशी अग्रवाल, शिवानी सिंघल, रुचि बंसल, अनीता अग्रवाल, कविता आदि उपस्थित रहीं।
: अग्र मिलन समिति कर्मयोगी ने की महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की भव्य शुरुआत
Sun, Aug 17, 2025
डीसी अग्रवाल बने महाराजा अग्रसेन, शकुन गोयल बनीं महारानी माधवी
महोत्सव की शृंखला रहेगी 24 अगस्त से 23 सितंबर तक
आगरा। अग्र मिलन समिति कर्मयोगी द्वारा रविवार को कमला नगर स्थित कर्मयोगी एनक्लेव में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन और रानी माधवी के स्वरूपों की घोषणा की गई। डीसी अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन तथा शकुन गोयल को महारानी माधवी के रूप में चयनित किया गया। घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल छा गया और उपस्थित जनों ने पुष्प वर्षा कर दोनों स्वरूपों का अभिनंदन किया।
समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ 24 अगस्त को रक्तदान शिविर के माध्यम से होगा। यह शिविर लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद
15 सितंबर को अग्र उन्नति पत्रिका का विमोचन, 20 सितंबर को आमंत्रण यात्रा एवं मेहंदी समारोह, 22 सितंबर को भव्य शोभायात्रा और 23 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित होंगे।
समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि अग्रसेन जयंती महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने और युवाओं को अग्रसेन जी के आदर्शों से जोड़ने का संकल्प है।
चयनित स्वरूप डीसी अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन हमें परोपकार, समानता और समाजहित का संदेश देता है। स्वरूप निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं इसे समाज सेवा का अवसर मानता हूं।
शकुन गोयल (महारानी माधवी स्वरूप) ने कहा कि महारानी माधवी के स्वरूप में चुना जाना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं चाहती हूं कि समाज की महिलाएं भी अग्रसेन जी की परंपराओं और सेवा-भाव से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक संरक्षक सतीश चंद्र अग्रवाल, मुख्य संरक्षक डीडी सिंघल, महासचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमेंद्र गर्ग, हरीश गोयल, पवन अग्रवाल एवं दिनेश चंद्र मंगल, सहसचिव सुमित गर्ग, संचित गोयल, सचिन अग्रवाल, उमेश सिंघल, अंकेक्षक सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी शुभम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अजय गोयल, सतीश अग्रवाल, सुनील कुमार गर्ग, संजय गुप्ता, अंकित बंसल, संजीव गर्ग, जीतू अग्रवाल, हर्ष कुमार, क्षेत्रीय पार्षद कंचन बंसल आदि उपस्थित रहीं।
: नंद उत्सव में भक्तिमय माहौल, श्री खाटू श्याम मंदिर में दिनभर बिखरा उल्लास
Sun, Aug 17, 2025
आगरा। जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में रविवार को नंद उत्सव का आयोजन बड़े ही भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भक्ति रस और आनंद में सराबोर होकर दिनभर खाटू नरेश की सेवा और दर्शन किए।
मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों, टॉफी, चॉकलेट और गुब्बारों की साज-सज्जा ने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया। नंदोत्सव की परंपरा के अनुरूप पूरे दिन भक्तों को टॉफी, चॉकलेट, खिलौने और उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चे और बड़े सभी आनंदित होते रहे।
संध्या आरती के बाद माहौल और भी भक्तिमय हो गया। जब भजनों की स्वर लहरियां मंदिर परिसर में गूंजीं तो श्रद्धालु झूम उठे। “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों ने वातावरण को कृष्णमय कर दिया।
इस अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि नंद उत्सव पर श्याम बाबा का विशेष शृंगार किया गया। बाबा को स्वर्ण मुकुट और कुंडल धारण कराए गए, वहीं रंग-बिरंगे फूलों, टॉफी और चॉकलेट से आकर्षक साज-सज्जा की गई। भक्तों ने लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर भक्ति और प्रेम से उत्सव में भाग लिया।
मंदिर सेवायत किशन पंडित जी ने बताया कि पूरे दिन मंदिर प्रांगण भक्ति, उल्लास और आनंद से सराबोर रहा। हर ओर “श्याम बाबा की जय” के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालु नंद उत्सव के पावन क्षणों का आनंद उठाते रहे।