Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा से डॉक्टरों ने की मुम्बई और भोपाल में भर्ती मरीजों की सर्जरी, एंडो रोबो गायनी 2025 कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

Pragya News 24

Sat, Oct 4, 2025
Post views : 138
  • आगरा ऑब्सट्रेटिकल एंड गायनेकोलॉजी सोसायटी के नेशनल व यूपी चैप्टर व डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पीटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर द्वारा आयोजित कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ
  • देश भर से 400 से अधिक विशेषज्ञ पहुंचे भाग लेने, नए सर्जनों को रोबोटिक सर्जरी की दी गई हैंड ऑन ट्रेनिंग

आगरा। मरीज भोपाल और मुम्बई के अस्पताल की ओटी में थे और सर्जन आगरा के डॉ. कमलेश टंडन नर्सिंग होम में। जहां से टेली रोबोटिक सर्जरी द्वारा गर्भाशय निकालने का सफल ऑपरेशन किया गया। ताज होटल एण्ड कनवेन्शन सेन्टर में आयोजित आगरा ऑब्सट्रेटिकल एंड गायनेकोलॉजी सोसायटी के नेशनल व यूपी चैप्टर और डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पीटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर द्वारा दो दिवसीय एंडो रोबो गायनी 2025 कार्यशाला में आज 25 जटिल ऑपरेशन किए गए। जिसमें भोपाल व मुम्बई की दो महिलाओं के गर्भाशय निकालने के ऑपरेशन रोबोटिक टेली सर्जरी विधि से किए गए, जिनका लाइव प्रसारण कार्यशाला स्थल ताज होटल एंड कनवेन्शन सेन्टर में किया गया।

कार्यशाला के आयोजन अध्यक्ष डॉ. अमित टंडन ने बताया कि आगरा में पहली बार रोबोटिक टेली सर्जरी किसी कार्यशाला में की गई है। इसमें रिमोट एक्सेस दूसरे शहर में बैठे सर्जन के पास होती है। कैंसर, पेट, आंत, स्त्री रोग से सम्बंधिक समस्याओं में रोबोटिक टेली सर्जरी की जा रही है। इस विधि से जटिल समस्या होने और सर्जन के दूर होने पर अपने शहर में ही बैठकर दूसरे शहर में मौजूद एक्सर्ट सर्जन से सर्जरी करवायी जा सकती है। परन्तु इसके लिए रोबोटिक सर्जरी का सेटअप दोनों शहरों में होना जरूरी है। कार्यशाला में आज विशेषज्ञों द्वारा लैक्पोस्कोपिक व रोबोटिक विधि से 25 जटिल सर्जरी की गईं। साथ ही नए सर्जनों को रोबोटिक सर्जरी की हैंडऑन ट्रैनिंग भी दी गई।

सर्जरी करने वाले विशेषज्ञों में डॉ. अमित टंडन, डॉ. प्रिया भावे, डॉ. हफीज रहमान, डॉ. सुयश नवल, डॉ. आशीष काले, डॉ. देवांग जोगल, डॉ. बी रमेश, , डॉ. सेजल नईक, डॉ. संदीप निखाडे, डॉ. अमित तनेजा, डॉ. मिलिंद तेलंग, डॉ. नूतन जैन आदि थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन