Fri 26 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विकास खण्ड सैंया के कर्मचारियों की मनमानी, घूस के चक्कर में लगा दी गलत रिपोर्ट

Pragya News 24

Wed, Apr 9, 2025
Post views : 96

आगरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं के बावजूद, आगरा के विकास खण्ड सैंया में ग्राम प्रधान और ब्लॉक कर्मचारियों की मनमानी के आरोप लग रहे हैं। ताजा मामला ग्राम पंचायत भिड़ावली का है, जिसने योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित का आरोप: कागजों पर बना शौचालय, हकीकत में नहीं
ग्राम पंचायत भिड़ावली के निवासी दिवाकर कुशवाहा ने ग्रामीण शौचालय योजना के तहत अपने घर पर शौचालय बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन जब उन्होंने अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन जांची, तो वे यह देखकर हैरान रह गए कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा उनके घर पर पहले से ही शौचालय बना हुआ दिखाया गया है, जिसके कारण उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। जबकि वास्तविकता यह है कि दिवाकर कुशवाहा के पास कोई शौचालय नहीं है।

अधिकारियों से नहीं मिली सुनवाई, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत
पीड़ित दिवाकर कुशवाहा ने इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के उनके प्रयास भी विफल रहे। अंततः निराश होकर दिवाकर कुशवाहा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि उच्च अधिकारी इस लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार पर क्या कार्रवाई करते हैं।

सूत्रों का दावा: अपात्रों को लाभ, पात्र वंचित
विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो विकास खण्ड सैंया में अपात्र लोगों को पात्र और पात्र लोगों को अपात्र दिखाने का खेल खुलेआम चल रहा है। इस तरह की अनियमितताओं से स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन