Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: निर्धन बेटी के विवाह संग मानसिक दिव्यांगों की सुविधा की रखी नींव

Pragya News 24

Mon, Apr 29, 2024
Post views : 32
  • साईं की सच्ची सरकार चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत कृष्ण राधा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कराया गया निर्धन कन्या का विवाह
  • निर्धन, असहाय और वृद्धजन की सेवा हेतु रुनकता स्थित साईं मंदिर में हॉल निर्माण की रखी नींव, 40 मानसिक दिव्यांगों की होती है सेवा

आगरा। ईश्वर भक्ति का सही मायने में सच्चा अर्थ सार्थक करते हुए साईं की सच्ची सरकार चैरिटेबल ट्रस्ट के अन्तर्गत कृष्ण राधा की सरकार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेवा कार्य किया गया।
सोमवार को रुनकता स्थित साईं मंदिर में निर्धन कन्या विवाह एवं निर्धन, असहाय और वृद्धजन सेवा हेतु विशाल हॉल का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। भूमि पूजन विधिवत रूप से मुख्य अतिथि पूरन डावर, मुख्य संरक्षक जितेंद्र चैहान एवं बबीता चैहान, अध्यक्ष कांता प्रसाद अग्रवाल, संस्थापक सदस्य पवन कुमार विधि चंद अग्रवाल, भूमि दानदाता डॉ डीवी शर्मा और राजेश गुप्ता, कमलेश महाराज, राहुल कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

मंदिर में संचालित आश्रम के संचालक देवानंद बाबा ने बताया कि मंदिर में आश्रम की स्थापना 2011 में हुई थी। आश्रम के द्वार सदैव से ही मानसिक दिव्यांगजनों के लिए खुले रहे हैं। वर्तमान में 40 मानसिक दिव्यांगजन यहां आश्रय प्राप्त कर रहे हैं। उनकी सेवा हेतु 10 लोगों का स्टाफ यहां 24 घंटे कार्यरत है। आश्रय प्राप्त सभी मानसिक दिव्यांगों के भोजन, निवास, इलाज आदि की व्यवस्था आश्रम में रहती है। बेसहारा मानसिक दिव्यांगजनों को आश्रम तक लाने के लिए वाहन भी उपलब्ध रहता है। आश्रम में पहले से दो हॉल हैं किंतु बढ़ती संख्या को देखते हुए समाजसेवियों के सहयोग से 30 बाय 100 स्कॉयर फीट का हॉल निर्माण कराया जा रहा है।

मुख्य संरक्षक जितेंद्र चैहान ने कहा कि आश्रम में रहने वाले लोगों को देखकर लगता है कि उनकी सेवा में यथासंभव हर प्रयास कर सकें। सेवा का अर्थ सही मायने में तभी पूर्ण होता है जब वो सही पात्र तक पहुंचे।

संस्थापक सदस्य पवन कुमार विधि चंद्र अग्रवाल ने बताया की आश्रम में उन सभी लोगों को पनाह दी जाती है जिनकी मानसिक दिव्यांगता के चलते परिजन देखभाल नहीं कर सकते। संस्था का उद्देश्य है कि ईश्वर द्वारा दिए गए जीवन को सार्थक करना और जीवन तभी सार्थक हो सकता है जब इसे समाज सेवा के प्रति समर्पित कर दिया जाए।

समारोह में एक निर्धन कन्या के विवाह का आयोजन भी किया गया। कन्या को गृहस्थी का पूर्ण सामान देकर आशीर्वाद सहित उपस्थित सभी समाजसेवियों ने विदा किया। आश्रम संचालक देवानंद बाबा ने बताया कि आगामी दिनों में मंदिर परिसर में श्री राधा रानी के मंदिर का निर्माण भी किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन