Fri 26 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने किया वैवाहिक उद्योग के वर्तमान चलन और चुनौतियों पर चिंतन, उद्यमी बोले, पूरा करना है पीएम मोदी का वेडिंग इंडिया का सपना

Pragya News 24

Mon, Mar 10, 2025
Post views : 29
  • वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने आयोजित की वैवाहिक उद्योग के वर्तमान चलन और चुनौतियों पर परिचर्चा
  • सेलिब्रेटी की भांति आम लोग कर रहे शादियों की प्लानिंग, जेन जी जनरेशन ने विस्तारित किया शादियों का रूप
  • विशेषज्ञ बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेडिंग इंडिया विचार को पूर्ण करने के लिए शासन− प्रशासन बनाए जमीनी प्रारूप

आगरा। विवाह आयोजन आज सिर्फ दो परिवारों के मध्य का आयोजन नहीं रहा। दो लोगों का विवाह समारोह आज वैश्विक रूप ले चुका है। विस्तार हुआ है किंतु चुनौतियां भी कम नहीं हैं। वैवाहिक उद्योग के वर्तमान चलन और चुनौतियों को लेकर एक गहन परिचर्चा का आयोजन किया यूपी वेडिंग इंडस्ट्री एसोएिसएशन ने।

रविवार को शिल्पग्राम रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में यूपी वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने वैवाहिक इंडस्ट्रीज के ट्रेंड्स एंड चैलेंज को लेकर परिचर्चा सत्र का आयोजन किया। वक्ताओं ने संबंधित विषय पर अपने विचार रखे और दूसरे सत्र में फागोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक पुरुषाेत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, महासचिव संदीप उपाध्याय, होटल ताज के महाप्रबंधक राजेश चक्रवर्ती, अवोली तलवार, चेताली कपूर, पूरन डावर ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

प्रथम सत्र की प्रस्तावना पुनीत अग्रवाल ने रखी। इस सत्र में भारतीय वैवाहिक उद्योग के वर्तमान चलन को लेकर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की गयी। लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि वैवाहिक उद्योग जगत को संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है। तभी भारतीय वैवाहिक उद्योग राष्ट्रीय एवं अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित कर पाएगा।

सत्र की शुरुआत में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि विवाह समारोह पुनः परंपरागत रीति रिवाजों की ओर लौट रहे हैं। हर रस्म को विधि विधन से मनाया जा रहा है। आधुनिक करण की बात करें तो पुरुष पुरोहित के साथ महिला पुरोहितों की भी एंट्री हुई है। उन्होंने कहा कि आज जेन जी जनरेशन है, जो चाहती है कि उसके वैवाहिक पलों को सिर्फ एक एलबम में ही कैद न रखा जाए। सोशल मीडिया के द्वार में अपने अविस्मरणीय पलों को वैश्विक दर्शक प्रदान करने के साथ फोटो और वीडियो को वायरल किया जा रहा है।

विशेषज्ञ के रूप में बोलते हुए डेकोर सेक्टर से पीयूष सिंघल ने कहा कि समाचारों में सेलिब्रेटी विवाह समारोह देखते हुए आज आम लोग भी अपनी शादी को उसी तर्ज पर करना चाहते हैं। दूल्हा− दुल्हन फिल्मी हीरो− हीरोइन की भांति स्वयं को शादी में प्रस्तुत करने की इच्छा को पूर्ण करते हैं। प्री वेडिंग शूट से लेकर हल्दी, जयमाला तक की हर रस्म फिल्मी अंदाज या कहें तो सेलिब्रेटी फील के साथ हो रही हैं।

होटल इंडस्ट्री से राजेश चक्रवती ने कहा कि भारतीय शादियाें के एक विशेष नये चलन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय शादियां विदेशियों के लिए सदैव से आकर्षण का केंद्र रही हैं। इस विशेषता को देखते हुए आज की पीढ़ि अपनी शादियों पर विदेशी मेहमानो को आमंत्रित कर रही है। आगरा उत्तर प्रदेश में वैवाहिक दृश्टिकोण से एक महतवपूर्ण केंद्र है यहाँ की ऐतिहासिक धरोहरें ग्राहकों को आकर्षित करती है वर्तमान चलन की बात करें तो लोग अपने गृह जनपद से दूर जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग करते है

फ़ूड सेक्टर से विशेषज्ञ विनोद चौधरी ने बताया की वर्तमान चलन में इंटरनेशनल कुसीन का दौर है जिसमे की मुख्यता थाई फ़ूड, जेपनीस फ़ूड, यूरोपियन फ़ूड, मेक्सन, लेबनीज़, जैसे शुशी, डिमशिम फूड़ों की विशेष मांग है इसको देखते हुए युवाओं में कैटरिंग का क्रेज बढ़ रहा है

वहीं चुनौतियों पर चर्चा करते हुए वैवाहिक उद्योग के विस्तार पर महासचिव संदीप उपाध्याय ने कहा कि कर (टैक्स) अदायगी के कारण जेबों पर ज्यादा बोझ डाला जा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेडिंग इंडिया का स्लोगन देकर भारतीय शादियों को विदेशाें में जाने से रोका है और विदेशी की शादियों को यहां आमंत्रित किया है किंतु फिर भी सरकार ने किसी तरह की कार्य योजना इस ओर नहीं बनायी है। शासन और प्रशासन स्तर से भी योजना नहीं है।

सत्र के समापन के बाद होली के रंगारंग कार्यक्रम हुए, जिसमें दीपक शर्मा के प्रबंधन में कल्याणी इवेंट द्वारा रुपानी ब्रदर्स बैंड के राहुल रुपानी की शानदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुकेश शुक्ला ने ब्रज का होली नृत्य निर्देशित किया। विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए उपस्थित लोग डीजे रॉय की मिक्स धुनों पर जमकर थिरके।

कार्यक्रम दौरान राधा कृष्ण की विभिन्न झांकियों के साथ ब्रज की होली की थीम पर फूलों की होली हुयी।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं हर्ष सिसोदिया, हनी गर्ग, सीपी शर्मा, इश्वर सिंह रावत, दीपक शर्मा, रीया शर्मा, संदीप श्रीवास्तव, अमन कपूर, मुकेश शुक्ला, प्रशांत चतुर्वेदी, रोहित सिंह, गगन उपाध्याय, विष्णु शाह, शैंकी सिंह, विष्णु शर्मा, निखिल अग्रवाल, मनोज, उपेंद्र कुमार, आदि ने संभालीं।

कार्यक्रम का संचालन एंकर संस्कृति शर्मा एवं अमित सूरी ने किया। धन्यवाद् ज्ञापन एसोसिएशन के संरक्षक राजेश गोयल निदेशक माना कैटर्स जी ने किया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन