Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Pragya News 24

Sat, Nov 21, 2026
Post views : 34

देवउठनी एकादशी पर श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव, श्रद्धालुओं ने निभाईं विवाह की मंगल परंपराएं

आगरा। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर रावतपाड़ा स्थित श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर में तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। महिला मंडल के संयोजन में आयोजित इस धार्मिक उत्सव में भगवान शालिग्राम की भव्य वरयात्रा मंदिर के परिक्रमा मार्ग से निकाली गई। वरयात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।

मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल गीतों और भक्ति संगीत के बीच विवाह की पारंपरिक रस्में संपन्न कराई गईं। श्रद्धालुओं ने कन्यादान, पूजन एवं अन्य मांगलिक परंपराओं में सहभागिता कर तुलसी-शालिग्राम विवाह का पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में उत्सव और भक्ति का वातावरण बना रहा।

तुलसी-शालिग्राम विवाह का है विशेष धार्मिक महत्व

श्री महंत योगेश पुरी ने देवउठनी एकादशी और तुलसी-शालिग्राम विवाह के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह विवाह भगवान विष्णु और माता तुलसी के दिव्य मिलन का प्रतीक है। सनातन धर्म में इस परंपरा को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। श्रद्धा और विधि-विधान से इस आयोजन में सहभागी होने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह पर्व परिवार में सुख-समृद्धि, मंगल और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देता है।

मठ मंदिर के प्रशासक हरिहर पुरी ने कहा कि तुलसी-शालिग्राम विवाह जैसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और पारंपरिक संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मंदिर परिवार का प्रयास है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु ऐसे आयोजनों में सहभागी बनकर धर्म, संस्कृति और भक्ति के भाव को आत्मसात करें।

आयोजन के मुख्य यजमान राहुल गुप्ता एवं नीलिमा गुप्ता रहे। इस अवसर पर दीप्ति गर्ग, कुमकुम, अनुभा, रानी, शिमला, अन्ना, रीता, नीता, रिंकी, दीपिका, मंजू, सुषमा, अंजू, रेखा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Agra Mirror

Agra Mirror News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन