Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अ. भा. अग्रवाल सम्मेलन : वैश्य समाज को अब राजनीति में भी मिले उचित प्रतिनिधित्व, अग्रवाल सम्मेलन ने उठाई आवाज

Pragya News 24

Sat, Nov 14, 2026
Post views : 68

वैश्य समाज के सम्मान और स्वाभिमान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा : विनोद अग्रवाल

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल का पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन

आगरा। दान, सेवा, त्याग और राष्ट्र निर्माण में सदैव अग्रणी रहने वाले वैश्य समाज को अब राजनीति में भी उचित भागीदारी और सम्मान मिलना चाहिए। समाज को केवल दानदाता और सहयोगी की भूमिका तक सीमित न रखकर राजनीतिक निर्णयों में भी उसकी प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। यह विचार अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल के सम्मान समारोह में व्यक्त किए।

महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में आयोजित समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से डॉ. आकाश अग्रवाल को पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आकाश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि चुनावी संघर्ष और उसकी चुनौतियों को समझने के लिए स्वयं चुनाव मैदान में उतरकर संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन वैश्य समाज में राजनीतिक जागरूकता लगातार बढ़ रही है। समाज अब अपने योग्य और ईमानदार प्रत्याशियों को राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ते देखना चाहता है।

राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने कहा कि डॉ. आकाश अग्रवाल का एमएलसी निर्वाचित होना वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इसे वर्ष 2027 में समाज की राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि आगरा सहित पूरे प्रदेश में अग्रवाल समाज को जागरूक और एकजुट करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा, जिससे समाज राजनीति की मुख्यधारा में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा सके।

ब्रज प्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि डॉ. आकाश अग्रवाल का एमएलसी निर्वाचित होना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि समाज की एकजुटता और राजनीतिक जागरूकता को नई प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के प्रति की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों को अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। समाज ने हमेशा दान, सेवा, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है, लेकिन उसके सम्मान और स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में वैश्य समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी नाराजगी और राजनीतिक अपेक्षाएं व्यक्त करेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. आकाश अग्रवाल अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

समारोह में संजय सिंघल, राजकुमार गर्ग, राकेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, दिनेश बंसल, हेमलता अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, बॉबी अग्रवाल, अखिल बंसल, उमेश अग्रवाल, गणेश बंसल, अम्बुज अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, केएम सिंघल, सुनील गोयल, हरिओम गोयल, नीरज, मयंक अग्रवाल, शशांक बंसल, संदीप मित्तल, अमन अग्रवाल, जीनेश अग्रवाल, शशि गोयल, मोहित गोयल, स्वतंत्र अग्रवाल एवं संजीव पोरवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन