Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मलिन बस्तियों की बदहाली पर कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान हरि बोल ट्रस्ट का भव्य नंदोत्सव 14 सितंबर को, दाल-बाटी महाप्रसाद का भी होगा आयोजन आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

इंटरनेशनल इंडियन वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव-2026 : वेडिंग टूरिज्म में नई उड़ान भरेगा उत्तर प्रदेश, जयपुर कॉन्क्लेव में रखा विजन

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल इंडियन वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव-2026 (IWTC-2026) का भव्य शुभारंभ राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने किया। कॉन्क्लेव में देशभर से आए वेडिंग प्लानर्स, इवेंट मैनेजर्स, होटलियर्स और पर्यटन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लेकर वेडिंग इंडस्ट्री की संभावनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन किया।

कॉन्क्लेव के विशेष सत्र में वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (WIA-UP) ने "उत्तर प्रदेश – शादियों के लिए उत्तम प्रदेश" की थीम के साथ प्रदेश की वेडिंग एवं डेस्टिनेशन टूरिज्म की व्यापक संभावनाओं का रोडमैप प्रस्तुत किया।

WIA-UP का प्रतिनिधिमंडल संगठन के अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में शामिल हुआ। उनके साथ महासचिव संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल तथा एडमिनिस्ट्रेटर अनिल भी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल ने अपने प्रेजेंटेशन में कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत से समृद्ध प्रदेश है। आगरा का ताजमहल, अयोध्या की आस्था, काशी के घाट और प्रयागराज का संगम प्रदेश को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को भविष्य में वैश्विक स्तर पर पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना है।

महासचिव संदीप उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और अतिथि सत्कार की परंपरा इसे अन्य राज्यों से अलग पहचान देती है। उन्होंने कहा कि वेडिंग इंडस्ट्री के विस्तार के साथ प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी तेजी से विकसित हो रहे हैं।

उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने कहा कि आगरा, अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज जैसे विश्वविख्यात पर्यटन एवं धार्मिक स्थल उत्तर प्रदेश को देश-विदेश के नवविवाहित जोड़ों के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन बनाते हैं।

कॉन्क्लेव के दौरान "एक जिला-एक वेडिंग डेस्टिनेशन" की अवधारणा पर भी विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान की शाही विरासत और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता मिलकर भारत को वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान दिला सकती है।

दो दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों वेडिंग एवं इवेंट प्रोफेशनल्स ने भाग लेकर उद्योग की संभावनाओं, नवाचारों और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन