Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

उर्दू साहित्य : उर्दू अदब की सेवा के लिए प्रो. सगीर अफ़राहीम को अल्लामा मैकश अकबराबादी राष्ट्रीय पुरस्कार

‘मैकश अकबराबादी की शख्सियत और फिक्र-ए-तसव्वुफ’ विषय पर हुई विचार गोष्ठी, उर्दू साहित्य के विद्वानों ने सूफी विचारधारा और साहित्यिक योगदान पर रखे विचार

सेंट जॉन्स कॉलेज में आयोजित समारोह में शाल, स्मृति चिह्न एवं मानपत्र देकर किया सम्मानित, दो पुस्तकों का हुआ विमोचन

आगरा। बज़्म-ए-मैकश संस्था की ओर से आयोजित 30वें वार्षिक अल्लामा मैकश अकबराबादी राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह-2026 में इस वर्ष अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. सगीर अफ़राहीम को सम्मानित किया गया। सेंट जॉन्स कॉलेज के असेंबली हॉल में आयोजित समारोह में उर्दू साहित्य के विद्वानों, शिक्षाविदों और साहित्य प्रेमियों ने शिरकत की। इस अवसर पर ‘मैकश अकबराबादी की शख्सियत और फिक्र-ए-तसव्वुफ’ विषय पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।

समारोह की अध्यक्षता बज़्म-ए-मैकश के संरक्षक सैयद अजमल अली शाह जाफ़री नियाज़ी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. सैयद सिराजउद्दीन अजमली उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह और उत्तर प्रदेश के पूर्व उप परिवहन आयुक्त (एसटीए) डॉ. विक्रम सिंह शामिल रहे।

बज़्म-ए-मैकश के संरक्षक सैयद अजमल अली शाह कादरी नियाज़ी ने प्रो. सगीर अफ़राहीम को शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न एवं मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उनका परिचय संस्था की महासचिव प्रो. (डॉ.) नसरीन बेगम ने प्रस्तुत किया, जबकि मानपत्र का वाचन सैयद फैज़ अली शाह ने किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. सगीर अफ़राहीम ने कहा कि आज के ये पल उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस पुरस्कार को प्राप्त करने से अदबी हलकों में उनका सम्मान और बढ़ेगा। सैयद अजमल अली शाह ने अपने संबोधन में कहा कि मैकश अवार्ड देश की उन चुनिंदा हस्तियों को प्रदान किया जाता रहा है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन उर्दू साहित्य की सेवा के लिए समर्पित किया है। इस वर्ष सम्मानित प्रो. सगीर अफ़राहीम भी उसी साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्य अतिथि प्रो. सैयद सिराजउद्दीन अजमली ने कहा कि आगरा वह शहर है, जिसने देश को अनेक बड़े अदीब और शायर दिए हैं। मैकश अवार्ड ऐसा सम्मान है, जिसे प्राप्त कर कोई भी साहित्यकार स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। वहीं डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि उर्दू अदब से जुड़ी इस तरह की गोष्ठियां प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मैकश अकबराबादी की शख्सियत और सूफी विचारधारा पर मंथन
समारोह के अंतर्गत आयोजित विचार गोष्ठी में सेंट जॉन्स कॉलेज के उर्दू विभागाध्यक्ष सिब्ते हसन नकवी, सैयद बसारुल हसन वफा नकवी, डॉ. मुजीब शहज़र, नईमा जाफरी पाशा और आबिंदा फातिमा ने मैकश अकबराबादी के व्यक्तित्व, साहित्यिक योगदान और सूफी विचारधारा पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने उनके साहित्य और विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

दो पुस्तकों का हुआ विमोचन
कार्यक्रम में सैयद फैज़ अली शाह कादरी नियाज़ी जाफ़री द्वारा संपादित पुस्तक ‘इंतिखाब-ए-कलाम हज़रत सैयद मोहम्मद अली शाह कादरी नियाज़ी अल्लामा मैकश अकबराबादी’ तथा प्रो. नसरीन बेगम के कहानी संग्रह ‘तल्खियां जिंदगी की’ का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर सैयद अजमल अली शाह और सेंट जॉन्स कॉलेज की प्रो. विन्नी जैन ने उर्दू के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नसरीन बेगम ने किया। उन्होंने अपने संचालन के दौरान मैकश अकबराबादी को समर्पित शेर भी पढ़ा—

‘खूब था उनकी तवज्जह का जमाना मैकश,

अब तो शायद उन्हें हम याद भी कम आते हैं।’

अंत में सैयद फैज़ अली शाह ने सभी अतिथियों, विद्वानों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में शाहिद नदीम, अमीर अहमद (एडवोकेट), सईदुल्ला माहिर, महमूदुज्जमा, सैयद मोहताशम अतहर सिद्दीकी, आविद मोहम्मद, नवेद अतहर सिद्दीकी, डॉ. सादिया, डॉ. दानिश, अनिल शुक्ल, बसारुद्दीन अहमद, अख्तर उवैसी, डॉ. महेश धाकड़, असलम सलीमी और अमित नेल्सन सहित अनेक साहित्यकार, शिक्षाविद एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन