Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण एवं नंदन क्रीड़ा स्थल का भव्य लोकार्पण

Pragya News 24

Tue, Jun 10, 2025
Post views : 29
  • राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल बोले – “ग्राम्य संस्कृति की प्रेरक धरोहर है यह स्थल”

आगरा। जिला पंचायत आगरा द्वारा शमसाबाद के ग्राम भनपुरा तिराहा पर पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण एवं नंदन क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन का शुभारंभ भारत सरकार के राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया। अपने संबोधन में प्रो. बघेल ने कहा कि “पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर शासन में सेवा, न्याय और संवेदना की मूर्त उदाहरण थीं। उनकी प्रतिमा ग्राम्य भारत की नारी शक्ति को प्रेरणा देगी। वहीं, यह क्रीड़ा स्थल ग्रामीण युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर सशक्त बनाएगा।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा, “पुण्यश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा हमारे संस्कारों और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक है। ग्राम्य विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करना हमारा निरंतर प्रयास है।”
पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा, “ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। अहिल्याबाई जैसी विभूतियों की प्रतिमाएं नई पीढ़ी को मूल्यों और कर्तव्य की प्रेरणा देती हैं। क्रीड़ा स्थल बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास का केंद्र बन सकते हैं।” लोकार्पण से पूर्व भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, ब्लॉक प्रमुख गिरजा गजेन्द्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश धनगर, जिला पंचायत सदस्य रामसखी, ग्राम प्रधान गुड्डी देवी, अभियंता देवेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत आगरा के अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र के मार्गदर्शन में किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन