Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: "ज्ञानभवन' से फैलेगा शिक्षा का उजाला , विद्यालय का भवन ज्ञान की नींव

Pragya News 24

Mon, Mar 10, 2025
Post views : 202
  • आधुनिक तकनीक के साथ वेद पुराण शास्त्र, उपनिषद का ज्ञान देगा "ज्ञान भवन'
  • सरस्वती विद्या मंदिर में ज्ञान भवन का हुआ लोकार्पण
  • विद्या भारती समाज की सहायता से देश भर में चला रहा 21 हजार से ज्यादा विद्यालय: राकेश गर्ग
  • हमारे देश में शिक्षा को पैसे से गिनने की परंपरा नहीं: यतींद्र कुमार

आगरा। हमारे देश में शिक्षा को पैसों से गिनने की परंपरा नहीं है मनुष्य सृष्टि का सबसे बुद्धिमान प्राणी है इसलिए शिक्षा पाने का अधिकार सभी को है। शिक्षा मनुष्य को मनुष्य बनता है। यह कहना है विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतींद्र कुमार का। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमला नगर के नए भवन 'ज्ञान भवन' का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती के अखिल भारतीय से संगठन मंत्री यतींद्र कुमार, ब्रज प्रांत संगठन मंत्री हरिशंकर, भारतीय शिक्षा समिति के ब्रज प्रांत अध्यक्ष राकेश गर्ग ने किया। विद्यालय परिसर में प्रातः 9:00 बजे वैदिक आचार्यों ने हवन-यज्ञ के साथ पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सरस्वती विद्या मंदिर के कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने 42 मिनट तक शंखनाद किया।

इस मौके पर विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतींद्र कुमार ने कहा हमारे देश में शिक्षा को पैसे से गिनने की परंपरा नहीं है। मनुष्य सृष्टि का सबसे बुद्धिमान प्राणी है इसलिए शिक्षा पाने का अधिकार सभी को है।

विद्यालय के नए भवन ज्ञान भवन के शुभारंभ के अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा विद्या भारती समाज की सहायता से देश भर में 21000 से ज्यादा विद्यालय संचालित कर रही है। किसी भी विद्यालय का भवन ज्ञान की ऐसी नींव होता है जिसमें विद्या प्रकार बाहर जाने वाले विद्यार्थी समाज में ज्ञान का उजाला करते हैं। उन्होंने कहा विद्या भारती का उद्देश्य आत्मविश्वास से भरे सुसंस्कारी बालकों का निर्माण करना है।
विद्या भारती के ब्रज प्रांत संगठन मंत्री हरिशंकर ने कहा आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और संस्कार विद्यार्थी के जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। सरस्वती विद्या मंदिर में बालकों को ज्ञानपरक शिक्षा के साथ अनुशासन संस्कार और राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ाया जाता है।

ई लाइब्रेरी के साथ 12 हजार पुस्तकों से सुसज्जित है पुस्तकालय
सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नए ज्ञान भवन में बनाई गई लाइब्रेरी में 12000 से ज्यादा पुस्तक जिनमें वेद पुराण, शास्त्र उपनिषद के साथ आधुनिक विज्ञान की पुस्तक विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन करेंगी। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि नए भवन में ई लाइब्रेरी के साथ फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी की अत्यधिक लैब भी स्थापित की गई है। बेंगलुरु के बाद आगरा दूसरा ऐसा सरस्वती विद्यालय है जिसमें आधुनिक तकनीक के साथ वेद पुराण, शास्त्र, उपनिषद से एक छत के नीचे मौजूद हैं।

इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में सीए महेंद्र गर्ग, राकेश कुमार मंगल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी, प्रमोद सारस्वत, श्याम अग्रवाल, विजय गोयल, संतोष गुप्ता , प्रेम सागर, राजीव नागरानी, डॉक्टर तरुण सिंघल, पंकज खंडेलवाल, अनंत विश्वेंद्र सिंह, श्याम किशोर गुप्ता,सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोग और विद्यालय के आचार्य मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन