Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पटरी छोड़ प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ट्रैन, यात्रियों में मची भगदड़

Pragya News 24

Wed, Sep 27, 2023
Post views : 155

Agra. बीती रात मथुरा जंक्शन पर बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू ट्रेन पटरी छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। इससे प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। घटना में एक बच्चा ट्रेन के नीचे आ गया। हालांकि उसे कोई हानि नहीं हुई। वह उठकर तेजी से भाग गया तो वहीँ एक यात्री को चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुँच गए और घटना की जांच के आदेश दिए गए।

मथुरा स्टेशन पहुँची ईएमयू ट्रेन सवारियों को उतारने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी। इसके बाद अचानक दोबारा से तेजी से चल पड़ी। प्लेटफॉर्म को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई। हादसे के समय प्लेटफॉर्म के पास 5-6 लोग खड़े हुए थे। गनीमत रही कि उन्होंने ट्रेन को चलते हुए देख लिया और दौड़ लगाकर दूर हो गए। इससे उनकी जान बच गई। ट्रेन के सामने ओएचई लाइन का एक खंभा आ गया। ट्रेन खंभे से टकराई जिसके बाद वह रुकी। इसी बीच ट्रेन के नीचे एक 8 साल का बच्चा आ गया। गनीमत रही कि वह चोटिल नहीं हुआ। मौके से उठकर भाग गया।

रेलवे अधिकारी इस घटना की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि ट्रेन की शंटिंग के दौरान उसका डब्बा प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया। ड्राइवर को ब्रेक दबाना था मगर उससे एक्सीलेटर दब गया, जिससे ट्रेन का डिब्बा प्लेटफार्म पर चढ़ गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन