Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा ताज हाफ मैराथन में दौड़ेंगे देश भर से आए हजारों भारतवासी

Pragya News 24

Wed, Jan 3, 2024
Post views : 166
  • आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित हॉफ मैराथन का 3 मार्च को एकलव्य स्टेडियम से होगा शुभारम्भ।
  • हाफ मैराथन से पूर्व नागरिकों के अभ्यास एवं जागरूकता हेतु तीन प्रोमो रन की जाएंगी आयोजित।

आगरा। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित आगरा ताज हाफ मैराथन में देश भर से आए हजारों धावक दौड़ेंगे। हमारा उद्देश्य खेलों को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का है। अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, सचिव डॉ. एनएस लोधी, अजय दीप सिंह एवं कोषाध्यक्ष आवेग मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन में तीन कैटगरी 5 किमी, 10 किमी एवं 21 किमी हैं। सभी कैटिगरी के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। सभी पार्टिसिपेन्टस को टी-शर्ट, मैडल, टाइमिंग चिप युक्त बिब दी जाएंगी। अभी इस प्रकार की मैराथन के लिए हमें अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता है। हम वही अनुभव आगरा एवं अन्य निकटवर्ती लोगों को देना चाहते हैं।

डॉ. संजय गुप्ता, महेश सारस्वत, दीपक नेगी एवं संदीप ढल ने बताया पांच किमी का प्रथम प्रोमो 14 जनवरी को खेलगांव से प्रारम्भ होकर पोहिया घाट होते हुए खेलगांव पर ही समापन होगा। दूसरा प्रोमो 10 किमी का होगा जो एकलव्य स्टेडियम से प्रारम्भ होकर लाल किला, ताजमहल, सर्किट हाउस मार्ग से होते हुए एकलव्य स्टेडियम पर ही समाप्त होगा। वहीं तीसरा प्रोमो वेलेन्टाइन थीम पर आयोजित किया जाएगा।

चारू कपूर, डॉ. रचना, डॉ. माला एवं सपना ने बताया कि महिलाओं के लिए साड़ी रन का आयोजन होगा, जिसमें महिलाएं साड़ी पहनकर दौड़ते हुए यह संदेश देंगी कि हर व्यक्ति दौड़ सकता है। 3 मार्च को सभी प्रतिभागियों के लिए फोटोग्राफ, हाइड्रेशन एवं स्वादिष्ट अल्पाहार की व्यवस्था की गई है।

कमल, भारत, तुशार एवं संकल्प ने बताया कि 5 किमी का कटऑफ टाइम एक घंटा, 10 किमी के लिए दो घंटा और 21 किमी के लिए कटऑफ टाइम साढ़े तीन घंटा होगा। 12 वर्ष की उम्र से अधिक हर व्यक्ति हॉफ मैराथन में हिस्सा ले सकता है। हॉफ मैराथन में भाग लेने के इच्छुक लोग ंहतंेचवतजेविनदकंजपवद.वतह पर रजिस्ट्रेशन एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमारी संस्था सभी प्रतिभागीयों कों अभूतपूर्व मैराथन अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन