Sun 25 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पुष्टिमार्गीय प्राचीन प्रेमनिधि मंदिर में गूंजे बसंत के पद, पीत छटा में प्रभु दर्शन का लिया भक्तों ने लाभ

Pragya News 24

Wed, Feb 14, 2024
Post views : 80

• बसंत पचंमी पर दी गयी शीत ऋतु को विदाई, राग बसंत में हुआ कीर्तन
• कटरा हाथी शाह, नाई की मंडी स्थित प्रेमनिधि मंदिर में ठाकुर श्याम बिहारी जी को अर्पित हुआ गुलाल

आगरा। आयो ऋतुराज साजि पंचमी बसंत, आज मेरे द्रुम अति अनूप अंबरहे फूली३, लाल गोपाल गुलाल हमारी आंखिन में जिन डारो जू, बदन चन्द्रमा नैन चकोरी इन अन्तर जिन पारो जू३जैसे भक्तिमय बसंत के पदों का गान जब राग बसंत पर हुआ तो कटरा हाथी शाह, नाई की मंडी स्थित श्री प्रेमनिधि जी मंदिर परिसर में हर भक्त झूम उठा।
पीत पोशाक और पीत पुष्पों के श्रंगार में ठाकुर श्याम बिहारी जी के मनमोहक दर्शन कर भक्त निहाल हो रहे थे। बुधवार को ऋतुराज बसंत आगमन पर प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री प्रेमनिधि मंदिर में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्गीय मंदिर में बसंत पंचमी से शीतकालीन साज हटा पर सफेद साज धरा जाता है।

सेवायत सुनीत गोस्वामी ने बताया कि रांग बसंत के कीर्तन के मध्य ठाकुर जी के समक्ष गेंहू, सरसों की फसल के साथ मंगल कलश सजाया गया। भक्तों के साथ ठाकुर जी ने गुलाल उड़ा कर फाग खेला। बसंत के कीर्तन के बीच जैसे ही रंग गुलाल उड़ा वैष्णव भक्त भाव विभोर हो गए। हर्षाए भक्तों ने श्री ठाकुरजी के जयघोष लगाए और जीवन में सदैव भक्ति के रंग के साथ खुशहाली का बसंत बहार बनाए रखने की मंगल कामनाएं की। सेवायत दिनेश पचैरी ने बताया कि मंदिर में बसंत पंचमी से होलिका दहन तक 41 दिवसीय फाग उत्सव मनाया जाएगा, जिसके अन्तर्गत मंदिर में प्रतिदिन विशेष मनोरथ होंगे। 41 दिनों तक सूखे रंग- गुलाल उड़ेंगे वहीं फूलफाग मनोरथ होंगे। बसंत पंचमी उत्सव में आशीष पचैरी, वैष्णवी, सीमा आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन