स्वतंत्रता दिवस : तिरंगे के साथ गूंजा भारत माता का जयघोष, कर्मयोगी से श्रीराम चौक तक निकली तिरंगा यात्रा
Pragya News 24
Mon, Aug 17, 2026
आगरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कमला नगर में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुष्कल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित यात्रा का शुभारंभ कर्मयोगी फाउंटेन, कमला नगर स्थित पंडित कालीचरण वैद्य मेमोरियल ट्रस्ट से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा कर्मयोगी फाउंटेन से प्रारंभ होकर श्रीराम चौक, कमला नगर तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। स्थानीय नागरिकों ने तिरंगे के साथ यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर पुष्कल गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के नीचे पूरा देश एकजुट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।
यात्रा श्रीराम चौक से वापस पंडित कालीचरण वैद्य मेमोरियल ट्रस्ट पहुंची, जहां राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के जयघोष के साथ यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर डॉ. दीपेश उपाध्याय, अनुज उपाध्याय, तन्मय गोयल, आकाश राणा, राजदीप ग्रोवर, प्रदीप जैन सहित अनेक स्थानीय नागरिक एवं देशभक्त उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन