Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

वैश्विक युद्ध तनाव के बीच भारतीय उद्योग को नई दिशा : एसोचैम के सम्मान समारोह में गूंजा ‘लोकल टू ग्लोबल’ का संदेश, आगरा के अमित अग्रवाल को ‘भारतीय उद्योग रत्न पुरस्कार 2026

आगरा। ईरान–अमेरिका–इज़रायल के बीच बढ़ते युद्ध तनाव से जहां विश्वभर में उद्योगों पर अनिश्चितता और संकट के बादल मंडरा रहे हैं, वहीं भारत के उद्यमी अपने नवाचार और आत्मनिर्भरता के संकल्प से नई राह बना रहे हैं। ऐसे ही चुनौतीपूर्ण समय में आगरा के युवा उद्यमी अमित अग्रवाल ने सिलिकॉन उद्योग में क्रांति लाकर न केवल देश बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है।

एमएसएमई द्वारा प्रदत्त ‘भारतीय उद्योग रत्न पुरस्कार 2026’ से सम्मानित होने पर द एसोसिएट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया, आगरा चैप्टर (एसोचैम) द्वारा उनका सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आयोजित समारोह का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रमुख सचिव राष्ट्रीय महिला आयोग श्री राम अवतार सिंह, एडिशनल कमिश्नर जीएसटी अंजनी कुमार अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी, आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, नेशनल चैंबर के उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय मित्तल, आगरा मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील गर्ग, मधु अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी बाराबंकी आंचल अग्रवाल, एमएमटीसी वाणिज्य विभाग के चीफ मैनेजर सौरभ गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसे हालात उद्योगों के लिए चुनौती बने हुए हैं, ऐसे समय में अमित अग्रवाल जैसे उद्यमी देश के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि सिलिकॉन जैसे आधुनिक और सुरक्षित उत्पादों के माध्यम से उद्योग को नई दिशा देना ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को साकार करता है।

प्रमुख सचिव राष्ट्रीय महिला आयोग राम अवतार सिंह ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसमें नवाचार करने वाले उद्यमियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अमित अग्रवाल ने सिलिकॉन के क्षेत्र में जो क्रांतिकारी कार्य किया है, वह आने वाले समय में रक्षा एवं ऊर्जा मंत्रालय समेत कई उद्योगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम ऐसे उद्यमियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि स्वर्गीय बृजभूषण अग्रवाल के सुपुत्र अमित अग्रवाल को हाल ही में एमएसएमई द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है, जो न केवल आगरा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि रबर इंडस्ट्री में सिलिकॉन के अभिनव उपयोग, सिलिकॉन पॉलीमर एवं सिलिकॉन फॉर्म शीट निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का श्रेय अमित अग्रवाल को जाता है। उनके प्रयासों से सिलिकॉन को विभिन्न उत्पादों में सफलतापूर्वक लागू किया गया, जिससे उद्योग को नई दिशा मिली।

अमित अग्रवाल ने बताया कि सिलिकॉन एक हानि-रहित, तापरोधी, लचीला एवं टिकाऊ पदार्थ है, जिसका उपयोग आज हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, भवन निर्माण और कई औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है।

समाज सेवी एवं उद्यमी सुनील विकल ने कहा कि अमित अग्रवाल द्वारा विकसित उत्पादों ने इन क्षेत्रों में गुणवत्ता और विश्वसनीयता के नए मानक स्थापित किए हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ रीनेश मित्तल ने किया। कार्यक्रम का विषय परिवर्तन विदित सिंघल ने किया।

इस अवसर पर पार्षद अमित अग्रवाल पारुल, मुरारी लाल गोयल, हरि ओम गोयल,और पंकज अग्रवाल, राजीव गुप्ता, डॉ राहुल सहाय, अरुण गर्ग, अतुल बंसल, राहुल बंसल, राजेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, पवन बंसल आदि उपस्थित रहे।

उद्योग में प्रयोग से अमित ने छोड़ी अमिट छाप
अमित अग्रवाल ने अपने पिता स्वर्गीय बृजभूषण अग्रवाल द्वारा वर्ष 1981 में स्थापित रबर रोलर उद्योग को वर्ष 1997 में संभाला। पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कुछ ही वर्षों में नवाचार की दिशा में कदम बढ़ाया और वर्ष 2001 में सिलिकॉन फॉर्म शीट निर्माण की शुरुआत की, जो अपने आप में देश का पहला प्रयोग था। उनके इस अभिनव कार्य से प्रभावित होकर केंद्र सरकार ने न केवल उन्हें सम्मानित किया, बल्कि इस तकनीक को उद्योग में अपनाया भी। उनका ये प्रयोग ऊर्जा, रक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उनके द्वारा निर्माण की गई पॉलीमर सिलिकॉन तकनीक का प्रयोग अब उत्तर प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र हो रहा है। इसके बाद से अमित अग्रवाल लगातार सिलिकॉन क्षेत्र में नए-नए प्रयोग करते हुए उद्योग को विस्तार देते रहे और आज उनके द्वारा एक से तीन फैक्ट्रियां स्थापित कर उत्पादन एवं रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन