Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मण्डलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय प्रबन्ध समिति की बैठक हुई संपन्न

Pragya News 24

Wed, Jan 15, 2025
Post views : 173

आगरा. 15 जनवरी 2025. आज बुधवार को मण्डलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय प्रबन्ध समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वप्रथम प्रबन्ध समिति की विगत बैठक में लिए गये निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गयी।

संस्थान परिसर में सोलर रूफटॉप स्थापित करने हेतु निविदा आमंत्रित कर ली गयी है। मार्च माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। समिति में गैर सरकारी सदस्यों को नामित करने तथा एमडी मनोचिकित्सा संकाय के रिक्त पद पर अनुबन्ध पर चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्त जल्द पूर्ण किए जाने के संबंध में शासन को अनुस्मारक पत्र भेजने के निर्देश दिये। वहीं विभाग में एटीएफ के संचालन हेतु संविदा पर होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया को जनवरी माह में ही पूर्ण करने के निर्देश दिये।

संस्थान में लघु अवधीय प्रशिक्षण हेतु निर्धारित दरों के पुर्ननिर्धारण एवं प्रतिमाह 160 के स्थान पर 200 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिये जाने के निर्णय के क्रम में अवगत कराया गया कि आगामी शैक्षिक सत्र से इसे लागू किए जाने के बाद अनुमानित आय में लगभग 1.37 करोड़ की वृद्धि होगी। आय-व्यय की वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि निर्धारित 25 करोड़ की आय के सापेक्ष दिसंबर 2024 तक लगभग 17.39 करोड़ की प्राप्ति हो चुकी है। निर्देश दिए गये कि जिन मदों में प्रगति अच्छी नहीं है उसमें सुधार किया जाए।

इस मौके पर श्री भानु प्रताप कल्याणी निदेशक चिकित्सा उपचार, प्रो दिनेश सिंह राठौर निदेशक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय, श्रीमती ज्योत्सना भाटिया अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्री प्रशांत तिवारी अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल, डॉ रति होमी समिति सदस्य, श्री हरेश कुमार सोलंकी वित्त अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन