Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताज महोत्सव 2024 की तैयारी को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, व्यापक व भव्य होगा इस बार का आयोजन

Pragya News 24

Thu, Dec 28, 2023
Post views : 97

आगरा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आज लघु सभागार में ताज महोत्सव समिति की बैठक हुई जिसमें आगामी 18 से 27 फरवरी तक आयोजित ताज महोत्सव 2024 के आयोजन की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी। सर्वप्रथम महोत्सव के आयोजन स्थल निर्धारण पर विचार विमर्श किया गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि शिल्पग्राम के अलावा इस बार रामलीला मैदान पर भी बड़े व मुख्य कलाकारों से सजे कार्यक्रम आयोजित होंगे। जोनल पार्क, सदर, सूरसदन के अलावा आई लव सेल्फ़ी पॉइंट, चौपाटी, ग्यारह सीढ़ी, सूर सरोवर, कीठम और फतेहपुर सीकरी स्थल पर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। यानी इस बार का ताज महोत्सव आयोजन 'आगरा सिटी ऑफ सेलेब्रेशन' के रूप में होगा।

आयोजन स्थल बढ़ाने के साथ इस बार ताज महोत्सव 2024 के कार्यक्रम की रूप रेखा में विस्तार किया गया है। पूरे आगरा शहर को इस सेलेब्रेशन में शामिल करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी पहचान बनाने हेतु अन्य आकर्षण कार्यक्रमों को भी शामिल किए जाने पर सुझाव मांगे गए जिस पर विचार-विमर्श करने के बाद मंडलायुक्त ने बॉलीवुड नाइट्स, नाटक-ड्रामा, सिंगिंग-डांसिंग, बैंड शो, कवि सम्मेलन, विभिन्न लोक कलाओं के कार्यक्रमों के अलावा इस बार स्टैंड अप कॉमेडी, हॉट एयर बैलून राइड, पतंग महोत्सव, मिनी मैराथन, विंटेज कार रैली, कार रेसिंग, फूल प्रदर्शनी और कीठम स्थल पर पर्यटन से संबंधित कार्यक्रमों को भी शामिल करने के निर्देश दिए, जिससे हर वर्ग के लोग और देशी-विदेशी पर्यटक सभी ताज महोत्सव आयोजन में आएं। उपरोक्त सभी कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित किये जायेंगे।

ताज महोत्सव 2024 की थीम निर्धारित करने हेतु मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को गठित कमेटी द्वारा मीडिया के माध्यम से आमजन से सुझाव मांगने हेतु निर्देशित किया गया। प्रवेश टिकट की रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। सामान्य टिकट 50 रुपये एवं 3 साल से कम बच्चों के लिए निःशुल्क प्रवेश रहेगा। शिल्पग्राम स्थल पर इस बार फ़ूड प्लाजा पॉइंट का विस्तार किया गया है। शिल्पग्राम के अलावा उपरोक्त शहर के विभिन्न स्थलों पर झूले और फ़ूड प्लाजा बनाये जाएंगे। ताकि लोग सभी जगह परिवार सहित मनोरंजन का भरपूर आनंद उठा सकें। सभी कार्यकम स्थलों को आकर्षक बनाने हेतु मंडलायुक्त महोदया ने एडीए एवं नगर निगम को फ़साड़ व एलईडी लाइट लगाकर और जगह-जगह प्लांटर्स विकसित कर सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।

ताज महोत्सव 2024 के शानदार एवं सफल आयोजन हेतु मंडलायुक्त द्वारा समितियों की सूची फाइनल की गयी। संयुक्त पर्यटन निदेशक को इन सभी समितियों के साथ अलग से बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को कहा। वहीँ इस आयोजन के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार करने हेतु एक विशेष एजेंसी आमंत्रित करने के निर्देश दिए, साथ ही आगरा सिटी एप के माध्यम से इस पूरे आयोजन की विस्तृत जानकारी व टिकट बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा दिए जाने को निर्देशित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन