Sun 21 Jun 2026
Breaking News Exclusive
जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस का विशेष योग एवं ध्यान सत्र, स्वास्थ्य और आत्मिक शांति का दिया संदेश रक्तदान के नए कीर्तिमान की तैयारी, आगरा व्यापार मंडल ने किया पोस्टर विमोचन महानाट्य के माध्यम से जीवंत होगा संघ स्थापना का इतिहास, आज रविवार को 50 से अधिक कलाकारों की टीम करेगी भव्य मंचन योग से उत्तम स्वास्थ्य का संदेश, अमृतम् ने मनाया अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रेमिका संग फ्लैट में बंद था पूर्व ब्लाक प्रमुख पति, तभी पहुंच गई पत्नी!

Pragya News 24

Wed, Dec 13, 2023
Post views : 49

आगरा। मैनपुरी निवासी एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख अपनी पत्नी की आंखों में धूल झोंक आगरा में प्रेमिका संग रह रहा था। उसने ताजगंज में फ़्लैट ले रखा था। इसकी भनक लगने पर आज बुधवार की सुबह पत्नी फ्लैट पर पहुंच गई।

पत्नी काे दरवाजे पर देख पति और प्रेमिका दोनों ने खुद को फ्लैट में बंद कर लिया। काफी प्रयास के बाद भी पति ने दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी ने फ्लैट के सामने धरना दे दिया। फोन करके पुलिस काे बुला लिया। पत्नी का कहना था कि पति जब तक दरवाजा खोलकर बाहर नहीं आएगा, वहां से नहीं हटेगी।

मैनपुरी के रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख की शादी वर्ष 2018 में घिराेर की रहने वाली युवती से हुई है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति का शीतगृह और स्कूल भी है। उनके डेढ़ वर्ष की बेटी है। पति दवा लेने और कारोबार के बहाने अक्सर आगरा आते रहते थे। तीन महीने से पति उसे खर्चा नहीं दे रहे थे। पति और ससुराल वाले उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे थे। पति के रवैये में अचानक आए बदलाव से वह परेशान थी।

लगभग एक महीने पहले उसे पता चला कि पति के मथुरा की रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध हैं। ताजगंज क्षेत्र में एक साेसाइटी में फ़्लैट लेकर प्रेमिका को रखा हुआ है। सोसाइटी में उसे अपनी पत्नी बताया हुआ था। पति दो दिन पहले दवा लेने के बहाने आगरा आए थे। वह भी पति के पीछे आगरा चली आई। दोनों जिस अपार्टमेंट रहते हैं, वहां का पता लगा बुधवार सुबह पहुंच गई।

पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों फ्लैट में पकड़ लिया। पत्नी के बाहर होने का पता चलने पर पति और प्रेमिका के होश उड़ गए। पत्नी ने पति को आवाज देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दोनों ने दरवाजा नहीं खोला, खुद को अंदर बंद कर लिया। पत्नी ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन