Mon 22 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

Color Heading... : ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश

आगरा। सिनेमा जब केवल मनोरंजन का माध्यम न होकर समाज को दिशा देने का कार्य करे, तो वह एक विचार और आंदोलन का रूप ले लेता है। इसी सोच को साकार करती आरए मूवीज की शॉर्ट फिल्म ‘कफन’ का भव्य प्रीमियर शो रविवार को सेल्फी रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। महज 15 मिनट की इस फिल्म ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और मानवता, एकता तथा सामाजिक समरसता का प्रभावशाली संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर द्वारा भारत माता एवं स्वर्गीय राजकुमार सामा के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर फुटवेयर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के चेयरमैन पूरन डाबर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मेयर हेमलता दिवाकर ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि ‘कफन’ जैसी फिल्में समाज को जोड़ने और भाईचारे का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज कई प्रकार की चुनौतियों और विभाजनों का सामना कर रहा है, तब कला और सिनेमा की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विषयवस्तु चुनने के लिए फिल्म निर्माण टीम को बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि पूरन डाबर ने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को एक गहरी सीख देने वाली प्रस्तुति है। उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मों और पृष्ठभूमियों से आए लोगों के बीच मानवता का भाव ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।

फिल्म निर्माता रंजीत सामा एवं विजय सामा ने बताया कि स्वर्गीय एच.सी. गुप्ता को समर्पित फिल्म ‘कफन’ चार ऐसे मित्रों की कहानी है, जो अलग-अलग धर्मों से संबंध रखने के बावजूद इंसानियत को सर्वोपरि मानते हैं। फिल्म में सामाजिक संदेश को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है, जो दर्शकों को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है।

प्रीमियर शो में फिल्म के प्रमुख कलाकार उमाशंकर मिश्रा, संजय दुबे, शकील खान, मुकेश नेचुरल, सोमा जैन, वीना अग्रवाल एवं आकांक्षा अग्रवाल उपस्थित रहे। फिल्म के सह-निर्माता अनिल लाल अरोड़ा एवं संजय दुबे, निर्देशक राष्ट्रपति पदक विजेता हेमंत वर्मा तथा लेखक राहुल अचलेश गुप्ता हैं। बाल कलाकार के रूप में शौर्य गोयल और धैर्य गोयल ने भी अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

दर्शकों ने फिल्म की कहानी, संवाद और प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का प्रभावी माध्यम बताया।

इस अवसर पर किशोर खन्ना, सरदार मंजीत सिंह, टीकमचंद, मयंक जैन, दिलप्रीत सचदेवा, चांद दीवान, चंद्र सोनी, जयराम दास, खेमचंद, डॉ. ऋषि जैन, बाबू भाई, बसंत गुप्ता, प्रदीप सरीन, राजेंद्र बत्रा, नीरज तिवारी, दिवाकर महाजन, प्रमोद जैन, प्रमोद महाजन, सुजाता शर्मा, अरविंद शर्मा, पवन आगरी, निशांत चतुर्वेदी, मनीष शर्मा, विजय सहगल, अशोक कपूर, सूरज तिवारी, नारायण दास, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, रेनू गुप्ता, जय गुप्ता, सुशील कपूर, रवि गुप्ता, मनोज रावण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन