Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सेवा, संघर्ष और विकास की मिसाल रहे सेठ अचल सिंह को शहर ने किया नमन

Pragya News 24

Mon, May 5, 2025
Post views : 57
  • सेठ अचल सिंह की 131वीं जयंती पर वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
  • डॉ. प्रमोद मित्तल को सेठ अचल सिंह की स्मृति में 'सदाचारी नागरिक सम्मान' से किया गया सम्मानित

आगरा। स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ राजनेता एवं आगरा के प्रथम सांसद रहे सेठ अचल सिंह की 131वीं जयंती के अवसर पर रविवार को दरेसी स्थित अचल भवन में अचल ट्रस्ट द्वारा एक भव्य वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह सेठ अचल सिंह की पुण्य स्मृति को समर्पित था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप माथुर (पूर्व नेता, उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल), विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजना बंसल, रोहित वोहरा, अचल ट्रस्ट के अध्यक्ष शशि शिरोमणि, ट्रस्ट मंत्री राजीव अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अंतर्राष्ट्रीय गायक सुधीर नारायण ने वंदे मातरम और वैष्णव जन गीतों से कार्यक्रम को देशभक्ति का रूप दिया।

प्रदीप माथुर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि सेठ अचल सिंह न केवल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी थे, बल्कि उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर उस आदर्श को स्थापित किया जिसकी आज आवश्यकता है। उनका जीवन नैतिकता, समर्पण और विकास का प्रतीक है। उन्होंने आगरा को एक नई पहचान दिलाई। वर्तमान पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राजनीति और समाज सेवा को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डॉ रंजना बंसल ने कहा कि सेठ अचल सिंह का कृतित्व और व्यक्तिव सादगी, सरलता और संवेदना सिखाता है। साथ ही ये बताता है कि बड़ा आदमी वही है जो समाज को समर्पित हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक धौलपुर रोहित वोहरा ने कहा कि सेठ जी के नैतिक सदाचारी आयोजन को अनवरत जारी रखना सराहनीय है। लेडी माउंटबेटन एट होम की व्यवस्था करने का सौभाग्य सेठ जी मिला था। सेठजी उनमें से थे, जिनकी वजह से महावीर जयंती का राष्ट्रीय अवकाश होता है।
समारोह में विशेष रूप से डॉ. प्रमोद मित्तल को 'सेठ अचल सिंह सदाचारी नागरिक सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अचल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष उन विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जो समाज सेवा, नैतिक मूल्यों एवं सादगीपूर्ण जीवन शैली का उदाहरण बनते हैं।
डॉ. मित्तल, एक समर्पित चिकित्सक के रूप में, वर्षों से जनसेवा में जुटे हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी सेवा, निःस्वार्थ भावना और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना उन्हें इस सम्मान के योग्य बनाती है। डॉ प्रमोद मित्तल ने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि ईश्वर ने मानव बनाया है, अच्छे गुण होने चाहिए। मानव सेवा सबसे बड़ा तीर्थ है।
विवेक वोहरा ने कहा कि आज भी पूरे हिंदुस्तान में उनके दादाजी सेठ अचल सिंह को लोग जानते हैं। यह आगरा का गौरव हैं।
डॉ मधुरिमा शर्मा ने कहा कि सेठजी ऐसे राजनेता थे जो निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करते थे। इसी कड़ी में राजकुमार जैन, बृजेंद्र लोढ़ा आदि ने अपने विचार रखे।

अचल ट्रस्ट के मंत्री राजीव अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में सेठ अचल सिंह के जीवन की झलक प्रस्तुत करते हुए बताया कि सेठ जी ने 9 वर्ष स्वतंत्रता संग्राम में जेल यात्राएं कीं। ब्रिटिश काल में वे तीन बार आगरा से विधायक (तब की प्रांतीय धारावी सभा में), दो बार नगर पालिका पार्षद, उपसभापति तथा दो बार छावनी परिषद के सदस्य चुने गए। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वे 1952 से 1977 तक लगातार 25 वर्षों तक लोकसभा में आगरा का प्रतिनिधित्व करते रहे।
उनके कार्यकाल में शहर को जवाहर पुल (यमुना नदी पर), स्पोर्ट्स स्टेडियम (सदर में), एमजी रोड का चौड़ीकरण, संजय प्लेस (व्यापारिक केंद्र), राजा मंडी रेलवे स्टेशन का विस्तार, ट्रांसपोर्ट नगर, बल्केश्वर आईटीआई, और महिलाओं की शिक्षा हेतु बीडी जैन डिग्री कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं।
उन्होंने ट्रस्ट के वार्षिक कार्यों का विवरण देते हुए कहा कि निशुल्क बालिका शिक्षा के साथ ही निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा की सुविधा, पुस्तकालय सेवा अचल भवन में वर्ष भर रहती है। पंकज जैन ने कहा कि अचल ट्रस्ट ने 200 मोतियाबिंद के आपरेशन गत वर्ष कराए। जल्द ही अचल भवन को नरेश जैन, सुशील विभव, श्याम बंसल, राजीव अग्रवाल और हरीश चिमटी के सहयोग से वातानुकूलित करवाया जाएगा।

अध्यक्ष शशि शिरोमणि ने कहा कि अचल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि के रूप में किया जाता है, बल्कि यह मंच शहर के उन नागरिकों को भी सम्मानित करता है जो सेठ अचल सिंह की जीवन मूल्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन हरीश चिमटी ने किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित सिंह, कांग्रेस नेता रणवीर शर्मा, रमाशंकर शर्मा, पीसी नरवार, राम टंडन, शमी अगाई, मनोज पोली, राजीव सक्सेना, आदर्श नंदन गुप्ता, शरद गुप्ता, संजय गुप्ता, अशोक शर्मा, अशोक राठी, दिनेश बाबू शर्मा, रामनाथ सिकरवार, किरण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन