आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन : विंटर फैशन का सबसे बड़ा मंच तैयार, तीन दिवसीय गारमेंट्स फेयर कल से
Pragya News 24
Sun, Jul 19, 2026
आगरा। आगरा रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 20 से 22 जुलाई तक संजय प्लेस स्थित होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट में तीन दिवसीय ऑटम-विंटर कलेक्शन फेयर-2026 का आयोजन किया जाएगा। फेयर में देशभर के प्रमुख परिधान निर्माता और प्रदर्शक नवीनतम विंटर कलेक्शन के साथ भाग लेंगे।
इस संबंध में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय मेहता, महामंत्री चौ. गौरव जैन, कोषाध्यक्ष धीरज जैन तथा सह-कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में 100 से अधिक स्टॉल और 200 से ज्यादा राष्ट्रीय ब्रांड शामिल होंगे। मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, आगरा, इंदौर, पंजाब और लुधियाना सहित विभिन्न शहरों की प्रमुख कंपनियां अपने नवीनतम कलेक्शन का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में डेली वियर, पार्टी वियर, विवाह सीजन तथा विंटर फैशन से जुड़े परिधानों की नई रेंज उपलब्ध रहेगी। बच्चों, युवाओं, कामकाजी वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नवीनतम फैशन ट्रेंड के अनुरूप विशेष कलेक्शन प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन के दौरान करोड़ों रुपये के व्यापार की संभावना जताई जा रही है।
फेयर का शुभारंभ 20 जुलाई को दोपहर 3 बजे पुलिस आयुक्त दीपक कुमार करेंगे।
युवाओं की पसंद बन रही एनीमल एम्ब्रॉयडरी और ओम्ब्रे कुर्ता-पायजामा
इस वर्ष पार्टी वियर में एनीमल एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन (सरोक्सी) वर्क वाली शर्ट युवाओं को खासा आकर्षित कर रही हैं। वहीं डिजिटल प्रिंट के साथ दुपट्टा कॉन्सेप्ट वाले कुर्ता-पायजामा, ओम्ब्रे (शेडेड) कलर टोन, नेक एम्ब्रॉयडरी तथा बूटी वर्क भी फैशन ट्रेंड में शामिल हैं। विभिन्न फैब्रिक, डिज़ाइन और एम्ब्रॉयडरी के आधार पर मध्यम वर्ग से लेकर प्रीमियम ग्राहकों तक के लिए सैकड़ों डिज़ाइन उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर अनिल कुकरेजा, उदित खंडेलवाल, दीपक पिपलानी, अंकित कपूर, रवि आसवानी, ऋषभ गुप्ता, अमित जैन, लक्ष्मण एवं बिट्टू गुप्ता सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन