Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भ्रांतियों से दूर रहकर अपनाएं पुरुष नसबंदी, नहीं आती कोई कमजोरी

Pragya News 24

Thu, Nov 21, 2024
Post views : 51
  • जिला परिवार नियोजन की ओर से शुरू हुआ पुरुष नसबंदी पखवाड़ा
  • ‘आज ही शुरूआत करें, पति पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करें’ की थीम रखी गई
  • पुरुष नसबंदी: परिवार को नियोजित करने का एक सुरक्षित और सरल तरीका

आगरा। जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इस पखवाड़ा का उद्देश्य परिवार कल्याण कार्यक्रमों में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाना है। इस वर्ष की थीम है ष्आज ही शुरूआत करें, पति पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करेंष्। रखी गई है। परिवार नियोजन की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की ही नहीं है। इसमें न सिर्फ पुरुषों को भागीदारी निभानी चाहिए, बल्कि साधन अपनाने के लिए खुद भी आगे आना चाहिए। पुरुष भागीदारी के साधन सरल और सुरक्षित भी हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरूण श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी 21 नवंबर से जिले में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। दो चरणों में मनाए जाने वाले पखवाड़े के पहले चरण में 21 से 27 नवंबर तक दंपति संपर्क सप्ताह के रूप में तथा दूसरा चरण 28 से 4 दिसंबर तक सेवा वितरण सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एनएसवी विधि के द्वारा किए जाने वाली पुरुष नसबंदी में न तो चीरा लगता है, न टांका लगता है और न ही पुरुष की पौरुष क्षमता में कमी या कमजोरी होती है। यह सरल ऑपरेशन, प्रशिक्षित सर्जन के द्वारा मात्र 10 मिनट में कर दिया जाता है। ऑपरेशन के दो दिनों के बाद से लाभार्थी सामान्य कार्य एवम सात दिनों के बाद भारी काम कर सकते हैं। नसबंदी करवाने पर पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपया मिलता है वहीं प्रेरक को प्रति लाभार्थी 400 रुपया मिलता है। पुरुष नसबंदी परिवार को नियोजित करने का एक सुरक्षित और सरल तरीका है, जो परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी को बढ़ावा देता है।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि महिलाओं की तुलना में पुरुष नसबंदी आसान हैं। पुरुष नसबंदी के लिए कुछ मानक भी तय किये गये हैं जिनके अनुसार उन पुरुषों को नसबंदी की सेवा अपनानी चाहिए जो शादी-शुदा हों और जिनकी उम्र 60 वर्ष से कम हो। उनके पास कम से कम एक बच्चा होना चाहिए। बच्चे की उम्र एक वर्ष से अधिक हो। पुरुष नसबंदी तभी करवानी चाहिए। जब पत्नी ने नसबंदी न करवाई हो। नसबंदी अपनाने वाले लाभार्थी को 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलती है। उन्होंने लक्षित वर्ग से अपील की है कि भय और भ्रांतियां को दूर करके पुरुष नसबंदी को अवश्य बनाएं। यह पूरी तरह सुरक्षित है साथ ही अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थाई विधि के विकल्प को अपनाने के लिए प्रेरित करें लिए प्रेरित करें।

पुरुष नसबंदी पखवाड़े के चरण

  • मोबिलाईजेशन चरण (21 नवंबर से 27 नवंबर तक)रू इस चरण में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और पुरुषों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  • सेवा प्रदायगी चरण (28 नवंबर से 4 दिसंबर तक)रू इस चरण में पुरुषों को नसबंदी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इस अभियान के उद्देश्यर :

  • पुरुषों को परिवार नियोजन में शामिल करना।
  • परिवार नियोजन के महत्व को बढ़ावा देना।
  • पुरुषों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देना।
  • परिवार नियोजन के लाभों को बढ़ावा देना

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन