Sun 28 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रील गुरुदेव गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का स्मृति महोत्सव पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया

Pragya News 24

Mon, Apr 28, 2025
Post views : 27
  • इस्कॉन (श्रीजगन्नाथ मंदिर) में भक्तों ने परमपूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के साथ बिताए समय की स्मृतियों को किया साझा

आगरा। इसकॉन द्वारा विश्व भर में भगवत गीता का वितरण फूड फॉर लाइफ कार्यक्रम के तहत नियमित भोजन वितरण कर प्रतिदिन लाखों लोगों का पेट भरने जैसा सामाजिक कार्य परमपूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के कारण सम्भव हो सका है। महाराज की प्रथम पुण्य तिथि के मौके पर श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए।

कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन मंदिर) में परमपूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की प्रथम पुण्य स्मृति महोत्सव के रूप में मनायी। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि पिछले वर्ष भारत में 45 लाख भगवत गीता वितरण विश्व में प्रतिदिन 8 लाख लोगों को भोजन करना महाराज के प्रयासों का ही परिणाम है। महाराज के जीवन कथा का भी वर्णन किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने महाराज के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की।

महाराज से दीक्षा प्राप्त कर चुके श्रद्धालुओं में अदिति गौरांगी, श्रीगौरांग प्रभु, आशु मित्तल, राजेश उपाध्याय ने महाराज के साथ बिताए समय की स्मृतियों और अनुभवों को साझा किया। गुजराती व दक्षिण भारत के व्यंजनों को भोग लगाकर आरती की गयी।

इस अवसर पर हरे राम हरे कृष्णा संकीर्तन भी हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से शाश्वत नन्दलाल, संजय कुकरैजा, डॉ. तृप्ति, नीलू, ओमप्रकाश अग्रवाल, ज्योति बंसल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन