Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रकृति और संस्कृति दोनों का संपोषण, गौ कृपा बिना संभव नहीं: रसराज जी महाराज

Pragya News 24

Sun, Jul 20, 2025
Post views : 27
  • गौ सेवा, गौ संरक्षण और गौ संवर्धन संपूर्ण विश्ववासियों का कर्तव्यः संत गोपालानंद जी

आगरा। हमारे सारे धर्म ग्रंथ गाय को माता मानते हैं परंतु पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव से विनाशकारी विकास की होड़ में गौ माता को पशु तुल्य समझकर उनके साथ पाश्विक व्यवहार किया जाने लगा है। ऐसे में गौ माता की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए सनातन धर्मियों को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है.. ये उद्गार सूरसदन में चल रहे गौ महिमा महोत्सव के सातवें दिन रविवार शाम पुष्कर, राजस्थान से पधारे संत गोपालानंद जी ने व्यक्त किए। गो महिमा पर व्याख्यान देते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति और संस्कृति दोनों का संपोषण गौ कृपा बिना संभव नहीं है। अतः गौ सेवा, गौ संरक्षण और गौ संवर्धन संपूर्ण विश्ववासियों का कर्तव्य है। उन्होंने समझाया कि अगर भारत को विश्व गुरु, अखंड और सनातन राष्ट्र बनाना है तो गौ सेवा को प्राथमिकता देनी ही होगी।

शिव महापुराण की कथा क्रम में पूज्य रसराज जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव अकारण करुणा कृपा करने वाले हैं। इसलिए सभी भक्तों को श्रद्धा के साथ दीपदान, शिवार्चन एवं शिव स्तुति जरूर करनी चाहिए। इस दौरान ‘शिव भोले और भंडारी, शिव की महिमा अति ही न्यारी’ भजन पर सब झूम उठे।

सुबह की बेला में सैंकडों भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान भोलेनाथ का पूजन और अभिषेक किया। गोपेश कृष्ण दास, साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती, समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा, ऋषि उपाध्याय, सुमन गोयल, मुख्य यजमान मनोज यादव, प्रियंका ठाकुर, ऋषि रंजना, इंद्रदीप, नितेश बंसल एड., सुधीर आर्य रिंकू, अर्जुन शर्मा ने आरती उतारी।

अंग्रेज महिलाओं के भजनों पर झूम उठा आगरा
गौ महिमा महोत्सव में वृंदावन की गौरांग कीर्तनीयास अंग्रेज महिलाओं ने जब सुमधुर भजनों की अमृत वर्षा की तो यूँ लगा जैसे पूरा आगरा झूम उठा हो।

उठाएँ लाभ, यह दिव्य आयोजन बस दो दिन और..
गौ महिमा महोत्सव से जुड़े पार्षद मुरारीलाल गोयल पेंट वालों ने आगरा वासियों से धर्म लाभ लेने की अपील करते हुए बताया कि नौ दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के बस अब दो दिन शेष हैं। सुबह 7 से 10 बजे तक पार्थिव शिवलिंग अभिषेक, शाम को 4ः00 बजे से 8ः00 बजे तक महाशिवपुराण कथा, गौ महिमा पर व्याख्यान और भजन संध्या का का भक्त लोग लाभ उठा सकते हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन