Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री शिव रुद्राक्ष सेवा समिति ट्रस्ट : राजा सांवरिया और दीक्षा शर्मा के भजनों पर झूमे भक्त, बांके बिहारी के जयकारों से गूंजा सभागार

राजा सांवरिया और दीक्षा शर्मा के भजनों पर झूमे भक्त, कैलाश महादेव मेले के भंडारे में सहयोग करने वाले सदस्यों का हुआ सम्मान

आगरा। 'फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी...', 'मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है...' और 'राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो...' जैसे मधुर भजनों की स्वर लहरियों ने ऐसा भक्तिमय समां बांधा कि पूरा सभागार राधामय हो गया। कहीं राधे-राधे के जयकारे गूंजे तो कहीं श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। अवसर था ॐ श्री शिव रुद्राक्ष सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित 'एक शाम श्री बांके बिहारी जी के नाम' भजन संध्या, सदस्य परिवार मिलन एवं सम्मान समारोह का।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद सुप्रसिद्ध भजन गायक राजा सांवरिया ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने 'फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी' भजन के माध्यम से वृंदावन की अलौकिक छटा का अनुभव कराया। वहीं, 'मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है' भजन पर श्रद्धालु प्रभु की महिमा का गुणगान करते नजर आए। 'राधे-राधे जपा करो, कृष्ण नाम रस पिया करो' की प्रस्तुति पर पूरा सभागार राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन हो गया।

इसके बाद भजन गायिका दीक्षा शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में 'मन चल रे वृंदावन धाम, श्री राधा-राधा गाएंगे' भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। 'बांके बिहारी की देख छटा, मेरा मन हो गया लटा-पटा' की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। वहीं, 'कजरारे-कजरारे तेरे कारे-कारे नैन' भजन ने भी श्रोताओं का मन मोह लिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों पर देर तक तालियां गूंजती रहीं।

समारोह के दौरान संस्था की ओर से सावन माह के तीसरे सोमवार को कैलाश महादेव मंदिर में आयोजित मेले के विशाल भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यों में सहयोग करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी सेवा कार्य की सफलता सामूहिक समर्पण और सहयोग से ही संभव होती है। सम्मान समारोह का उद्देश्य सदस्यों के सेवाभाव और योगदान को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में पारिवारिक स्नेह मिलन भी विशेष आकर्षण रहा। संस्था के सदस्य अपने परिवारों के साथ शामिल हुए और एक-दूसरे से परिचय प्राप्त कर आपसी आत्मीयता एवं पारिवारिक संबंधों को मजबूत किया।

संस्था के संस्थापक संदीप सिंघल एवं सह संस्थापक सचिन गोयल ने कहा कि संस्था की स्थापना का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। भगवान शिव और श्री बांके बिहारी की कृपा से संस्था विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों में सहभागिता कर रही है। कैलाश महादेव मेले में विशाल भंडारे का आयोजन भी इसी सेवाभाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संस्था के प्रत्येक सदस्य का सहयोग इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

अध्यक्ष सौरभ वर्मा एवं महामंत्री अविनाश राणा ने कहा कि संस्था के सभी सदस्य एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते हैं। कैलाश महादेव मेले के भंडारे सहित विभिन्न आयोजनों में सदस्यों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ सहयोग किया, वह सराहनीय है। सम्मान समारोह के माध्यम से सभी सहयोगियों के योगदान को सम्मानित करने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर संस्थापक संदीप सिंघल, सह संस्थापक सचिन गोयल, अध्यक्ष सौरभ वर्मा, महामंत्री अविनाश राणा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू नरेंद्र मित्तल, अमित यादव, उपाध्यक्ष मनोज सिंघल एवं सुमित गोयल, मंत्री शैलेंद्र वर्मा, नितिन गोयल, अमन गोयल, शुभव वर्मा, सह मंत्री सौम्य अग्रवाल एवं देवेश गोयल तथा लेखा प्रमुख अतुल कुमार सिंघल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन