Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आगरा श्रीरामलीला कमेटी चुनाव : पुरुषोत्तम खंडेलवाल अध्यक्ष और राजीव अग्रवाल महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित

आगरा। उत्तर भारत की सबसे प्रमुख और प्राचीन श्रीरामलीलाओं में से एक, श्रीरामलीला कमेटी, आगरा के द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुए। सुभाष बाजार स्थित श्रीराम स्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित प्रधान सभा की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा को कायम रखा गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी श्री राम किशन अग्रवाल ने विधिवत घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही। अध्यक्ष पद के लिए केवल विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री पद के लिए राजीव कुमार अग्रवाल का ही नामांकन प्राप्त हुआ। किसी अन्य उम्मीदवार के सामने न आने के कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

पुरुषोत्तम खंडेलवाल 2022 से और राजीव अग्रवाल 2023 से निरंतर सेवा करते आ रहे हैं, जिन्हें समाज ने एक बार फिर भारी भरोसे के साथ चुना है। जैसे ही सहायक चुनाव अधिकारी भगवानदास बंसल और विष्णुदयाल बंसल ने निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की, पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। उपस्थित पदाधिकारियों और समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को फूलों की मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस चुनाव के संपन्न होते ही आगरा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला के 149वें वर्ष का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि इस वर्ष का महोत्सव और भी भव्य और दिव्य होगा। उन्होंने जल्द ही रामबारात, जनकपुरी और लीला मंचन की तैयारियों के लिए समितियों के गठन की बात कही।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
बैठक में ताराचंद, विनोद जोहरी, विजय प्रकाश गोयल, मनोज पोली, राहुल गौतम, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, महेशचंद, प्रकाशचंद, अशोक राठी, टी.एन. अग्रवाल, रामांशु शर्मा, मिंटू शर्मा, पार्षद भारत शर्मा और पार्षद प्रेमदास सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और रामलीला प्रेमी मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन