Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रो. उमापति दीक्षित को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) द्वारा प्रोफेसर चेयर हेतु किया गया चयनित, हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार हेतु आइसलैंड विश्वविद्यालय, रेकजाविक में देंगे शिक्षण

Pragya News 24

Wed, Jul 9, 2025
Post views : 71

आगरा। हिंदी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करते हुए केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के सांध्यकालीन पाठ्यक्रम विभाग के अध्यक्ष प्रो. उमापति दीक्षित को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR), विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आइसलैंड विश्वविद्यालय, रेकजाविक में प्रोफेसर चेयर के रूप में नियुक्त किया गया है। परिषद द्वारा इस आशय का आधिकारिक पत्र प्रो. दीक्षित को प्राप्त हो चुका है। वे आगामी सत्र में आइसलैंड में हिंदी भाषा और साहित्य का शिक्षण कार्य करेंगे।

प्रो. दीक्षित हिंदी आलोचना, तुलसी साहित्य, रामकाव्य परंपरा और भारतीय ज्ञान परंपरा के ख्यातनाम विद्वान हैं। वे पूर्व में संस्थान के विभिन्न विभागों – पूर्वोत्तर सामग्री निर्माण, अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण, नवीकरण एवं भाषा प्रसार – के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके निर्देशन में "सौरत्न माला" जैसे वृहद साहित्यिक परियोजनाओं का संपादन भी हुआ है। 15 से अधिक पुस्तकों के रचयिता और 115 से अधिक शोधपत्रों के लेखक प्रो. दीक्षित को थाईलैंड, मलेशिया, श्रीलंका, सिंगापुर, नेपाल, भूटान सहित कई देशों में हिंदी के प्रतिनिधि रूप में आमंत्रित किया जा चुका है।

उन्हें ग्लोबल हिंदी उत्कृष्टता सम्मान (सिंगापुर, 2024), भारत रत्न पं. मालवीय भाषा सम्मान (2020), थाई-भारत गौरव सम्मान (2023) जैसे अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

उनकी यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि हिंदी भाषा प्रेमियों के लिए भी गौरव का विषय है। प्रो. दीक्षित का यह चयन वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति और हिंदी साहित्य के प्रभाव को और सशक्त करेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन