Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एक छत के नीचे उपलब्ध होंगे सभी खेलों से सम्बंधित प्रोडक्ट

Pragya News 24

Tue, Aug 26, 2025
Post views : 66
  • बिजनेस मीट कार्यशाला में पहले दिन में राजस्थान व उप्र के 100 से अधिक व्यापारियों ने किया भ्रमण
  • जूतों की लाइफ स्टॉइल, रनिंग व स्पोर्ट्स रेंज की बेहतर तकनीक से साथ कम रेंज के प्रोडक्ट को सराहा

आगरा। ब्रांडेड कम्पनियों के प्रोडक्ट अब मध्यम वर्ग के दायरें में भी होंगे। वहीं सभी स्पोर्ट्स (क्रिकेट, टेनिस, बेड मिंटन, बॉलीबॉल, बास्केट बॉल आदि) से सम्बंधित शूज से लेकर तकनीति उपकरण अब एक ही छत के नीचें उपलब्ध होंगे। यह जानकारी आज मां कैला एंटरप्राइजेज द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड मेरिएट में आयोजित दो दिवसीय विजनेज मीट व कार्यशाला में दी गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आलौकिक उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मां कैला एंटरप्राइजेज के चेयरमैन अखिल जैन ने अतिथियों का स्वागत पुष्प भेंट करते हुए बताया कि ब्रांडेड कम्पनियां बेहतर तकनीक से प्रोडक्ट की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ कीमत को कम कर अब मध्यम वर्ग के लिए भी उपलब्ध हैं। इसमें विशेषकर प्यूमा, एडीडास और ए-6 कम्पनियां शामिल हैं। ऐसा भारत सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारतीय मानक ब्यूरों के नियमों में किए गए बदलाव के कारण सम्भव हुआ है। जिससे ब्रांडेड विदेशी कम्पनियां अपनी मैन्यूफैक्चरिंग को भारत में लेकर आ रहीं है, जिससे कीमत घटने के साथ भारतियों को रोजगार भी मिल रहा है। साथ ही मध्यम वर्ग के दायरे में आने के साथ मध्यम वर्ग के व्यापारियों को भी ब्रांडेड प्रोडक्ट का व्यापार करने का मौका मिल रहा है।

कार्यशाला में पहले दिन राजस्थान व उप्र के 100 से अधिक खुदरा व्यापारियों ने भ्रमण किया व प्रोडक्ट की बुकिंग कराई। प्यूमा से आरएसएम अनिकेत, सीनियर मैनेजर अंकुल जैन, ए-6 से संदीप मोहन, प्रमोद जैन, मंजू जैन आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन