Sat 12 Sep 2026
Breaking News Exclusive
आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल : राष्ट्रप्रेम, प्रतिभा और सृजनशीलता से सजा प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल का स्वतंत्रता दिवस समारोह

‘अक्षरा 2025-26’ पत्रिका का हुआ विमोचन, विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ विद्यार्थियों की साहित्यिक, सांस्कृतिक, संगीत एवं नृत्य प्रतिभाओं का मनमोहक प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगे के सम्मान में पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री शशि भूषण शिरोमणि रहे। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े उनके अनुभव तथा सामाजिक सेवा, शिक्षा, वास्तुकला और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनका समर्पित जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल के संबोधन के पश्चात हेड बॉय तन्मय श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका और कर्तव्यों पर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। इसके बाद प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘अक्षरा 2025-26’ का विमोचन रहा। पत्रिका विद्यार्थियों की साहित्यिक प्रतिभा, रचनात्मक अभिव्यक्ति, उपलब्धियों एवं विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का जीवंत दस्तावेज है। इसके विमोचन के अवसर पर विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता और उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

मुख्य अतिथि श्री शशि भूषण शिरोमणि ने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता के मूल्यों को समझने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और सामूहिक प्रयास की सराहना की।

समारोह के समापन अवसर पर डिप्टी हेड गर्ल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विद्यालय के अक्स बैंड की शानदार प्रस्तुति ने वातावरण में जोश, उमंग और देशभक्ति का नया उत्साह भर दिया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन