Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

24 साल बाद फिर सजी दोस्ती की महफ़िल : होली पब्लिक स्कूल में 2002 बैच का प्री एलुमनाई मिलन, यादों और भावनाओं से भरा दिन

आगरा। समय भले ही तेजी से आगे बढ़ जाता है, लेकिन स्कूल के दिन और सच्ची दोस्ती की यादें हमेशा दिल में ताज़ा रहती हैं। इसी भाव को जीवंत करते हुए होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में वर्ष 2002 बैच के पूर्व छात्रों का प्री एलुमनाई मिलन समारोह बड़े ही आत्मीय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। 24 वर्षों बाद एक साथ जुटे साथियों ने न केवल पुरानी यादों को ताजा किया, बल्कि अपने जीवन के सफर को भी एक-दूसरे के साथ साझा किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं केक कटिंग के साथ हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर में हंसी, उल्लास और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला। महाराष्ट्र, कर्नाटक, एनसीआर, आगरा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से 80 से अधिक पूर्व छात्र इस अवसर पर शामिल हुए। जैसे ही साथी एक-दूसरे से मिले, गले लगकर पुराने दिनों की शरारतें, क्लासरूम की बातें, खेल के मैदान की यादें और वार्षिक उत्सव की झलकियां फिर से जीवंत हो उठीं।

कार्यक्रम में एक विशेष ‘मेमोरी लेन’ सेगमेंट रखा गया, जिसमें सभी ने अपने-अपने स्कूल जीवन के रोचक किस्से साझा किए—किसी ने पहली बेंच की पढ़ाई का अनुभव बताया, तो किसी ने आखिरी बेंच की मस्ती और दोस्तों के साथ की गई शरारतों को याद किया। कई पूर्व छात्रों ने अपने पुराने रिपोर्ट कार्ड, ग्रुप फोटो और स्कूल डायरी की झलकियां भी साझा कीं, जिसने माहौल को और भी भावुक बना दिया।

गुरु वंदन की परंपरा निभाते हुए स्कूल के निदेशक संजय तोमर एवं पूर्व शिक्षकों अनुराधा, नसरीन, रितु बिंद्रा, हर्षा, मयंक, संजय, हरीश, गरिमा और अरुण का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई शिक्षा, अनुशासन और संस्कार ही आज उनके जीवन की सफलता की नींव हैं। शिक्षकों ने भी अपने विद्यार्थियों को इस मुकाम पर देखकर गर्व व्यक्त किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान रील एवं वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से स्कूल के सुनहरे पलों वार्षिक समारोह, खेल प्रतियोगिताएं, पिकनिक और विदाई समारोह की झलकियां दिखाई गईं, जिन्हें देखकर कई साथी भावुक हो उठे और आंखें नम हो गईं।

कार्यक्रम की संयोजक एवं राइफल शूटिंग की विश्व विजेता हिना विज ने बताया कि वर्ष 2027 में उनके बैच के 25 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए 24 वर्ष पूरे होने और 25वें वर्ष में प्रवेश के इस विशेष पड़ाव पर यह प्री एलुमनाई मीट आयोजित किया गया, ताकि सभी साथी एक बार फिर जुड़ सकें और आगामी सिल्वर जुबली समारोह की रूपरेखा तैयार कर सकें।

समारोह में मनोरंजक गतिविधियों के अंतर्गत म्यूजिकल गेम्स, क्विज़ और ग्रुप एक्टिविटीज़ भी आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुराने गानों पर थिरकते कदम और साझा हंसी ने इस मिलन को और भी यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संयोजक सुमित तलवार, राहुल सिंघल, सौरभ लश्करी, सौरभ गोयल एवं प्रवीण राजपूत ने संभाली।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन