लायंस क्लब आकाश : 151 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पार्क के सौंदर्यीकरण को भी मिलेगी नई दिशा
Pragya News 24
Sat, Aug 15, 2026
आगरा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के उद्देश्य से लायंस क्लब आकाश की ओर से कमला नगर स्थित नटराज पुरम कॉलोनी के नवनिर्मित पार्क में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पार्क में फलदार एवं छायादार प्रजातियों के 151 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर पार्क के संरक्षण, नियमित देखभाल और सौंदर्यीकरण का संकल्प भी लिया गया।
क्लब कोऑर्डिनेटर मनोज गुप्ता ने बताया कि स्थानीय पार्षद हरिओम बाबा द्वारा कॉलोनी स्थित पार्क का जीर्णोद्धार कराया गया है। पार्क को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब आकाश ने पौधारोपण अभियान आयोजित किया। अभियान के तहत बेलपत्र, अशोक, गुलमोहर, नीम, शहतूत, जामुन, पाकर सहित विभिन्न प्रजातियों के 151 पौधे लगाए गए।
उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ये पौधे भविष्य में पार्क की हरियाली और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम अजय भार्गव एवं गवर्नर सलाहकार मनीष अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पौधों की नियमित देखभाल और उनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शहरों में बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटती हरियाली को देखते हुए ऐसे अभियान समय की आवश्यकता हैं। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण तैयार किया जा सकता है।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुकेश गोयल, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संजीव गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, सतीश अग्रवाल, राजेश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
नटराज पुरम कॉलोनी विकास समिति के संरक्षक केके शर्मा, अध्यक्ष एससी गुप्ता एवं बल्केश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र ने लायंस क्लब आकाश के इस पर्यावरण हितैषी प्रयास की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन