Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्टोर की चाबी दिए बिना चुनाव डयूटी में गए फार्मासिस्ट, वैक्सीन न मिलने पर मरीजों ने काटा हंगामा

Pragya News 24

Sat, Apr 6, 2024
Post views : 31

Agra. आगरा का जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। जिला अस्पताल के सुर्खियों में रहने का कारण इस बार एआरवी वैक्सीनेशन विभाग बना। एआरवी वैक्सीन लगवाने के लिए आये लोगों ने जमकर हंगामा काटा। एआरवी वेक्सीनेशन में कर्मचारी तो थे लेकिन एआरवी नहीं थी। लोगों को पता चला कि स्टोर से ही एआरवी नहीं आई। दवा स्टोर का काम देख रहे फार्मासिस्ट स्टोर का ताला लगाकर चले गए। इस पर मरीजों और तीमारदारों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। जिला अस्पताल का राउंड ले रहे सीएमएस राजेंद्र अरोरा को इसकी जानकारी हुई तो वो मौके पर पहुँचे। उन्होंने लोगों को समझाया और इमरजेंसी डिपार्टमेंट से एआरवी मंगवाकर मरीजों को लगवाए।

आगरा जिला अस्पताल के एक दवा स्टोर इंचार्ज फार्मासिस्ट डीके सक्सेना को चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग में जाना था। वह स्टोर की जिम्मेदारी किसी को नहीं देकर गए जिसके चलते एआरवी वैक्सीन स्टोर से नहीं निकल पाई और एआरवी वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों की भीड़ जुटने लगी। घंटे भर तक मरीजों को एआरवी नहीं लगी तो लोगों ने पूछताछ शुरू कर दी। पता चला कि स्टोर से एआरवी नही निकली है। स्टोर इंचार्ज बिना चाबी दिए चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग में चले गए है। इस जानकारी पर लोगों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी होते ही सीएमएस राजेंद्र अरोरा मौके पर पहुँच गए। उन्होंने लोगों को समझाया और शांत किया। उन्होंने इमरजेंसी डिपार्टमेंट से एआरवी मंगवाकर मरीजों को लगवाना शुरू कर दिया। स्टोर इंचार्ज फार्मासिस्ट की इस करतूत से सीएमएस काफी नाराज दिखाई दिए। उनका कहना था कि अगर चुनाव डयूटी में उन्हें जाना था तो स्टोर की चाबी किसी को हैंड ओवर करके जानी चाहिए थी। यह घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस सम्बंध में स्टोर इंचार्ज फार्मासिस्ट को नोटिस जारी किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन