Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर उबाल, सामाजिक संगठनों ने खोला मोर्चा गुरुनानक जयंती पर प्रिल्यूड में गूंजा मानवता और समानता का संदेश द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा से गूंजा प्रिल्यूड का मंच, रजत जयंती पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक 21 हजार दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर, लक्ष्मी-नरसिंह स्वरूप में विराजे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा ने मोहा जनमानस का मन, 50 से अधिक झांकियों ने बिखेरी आस्था की छटा आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री रामलीला कमेटी : प्रभु श्रीराम के जयकारों के बीच श्रद्धा और उल्लास से सजा अन्नकूट महोत्सव

श्री राम हनुमान मंदिर में भक्ति, सेवा और स्नेह मिलन का संगम, गणमान्य अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने ग्रहण की अन्नकूट प्रसादी

आगरा। रामलीला मैदान स्थित श्री राम हनुमान मंदिर में श्री राम हनुमान मंदिर ट्रस्ट एवं श्री रामलीला कमेटी की ओर से भव्य अन्नकूट प्रसादी महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रभु श्रीराम की आरती एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने प्रभु के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रकट किया।

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल तथा महामंत्री राजीव अग्रवाल ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव सनातन संस्कृति, सेवा और समर्पण की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित कर प्रसादी वितरण करना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और समानता का संदेश देने का माध्यम भी है।

महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव की सार्थकता तभी है, जब हम प्रभु के प्रसाद के साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और आत्मीयता भी साझा करें। ऐसे आयोजन भक्तों और शहरवासियों को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते हैं। इसके बाद आयोजित स्नेह मिलन में शहर के गणमान्य अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की।

महोत्सव में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, डॉ. रंजना बंसल, अजय गर्ग, राजू यादव एवं नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक जगदीश बागला, मुख्य मार्गदर्शक डॉ. विजय किशोर बंसल, मार्गदर्शक विनोद गुप्ता (सर्राफ), कोषाध्यक्ष ताराचंद्र अग्रवाल, मुकेश जौहरी, भगवान दास बंसल, विजय कुमार गोयल, अंजुल बंसल, आयुष अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, संजय तिवारी, विनोद जौहरी, संजय अग्रवाल (सादाबाद वाले), महेश चंद्र अग्रवाल, मनोज पोली, अनुज अग्रवाल, अतुल बंसल एवं रामकिशन अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन