Thu 29 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 'डिमिस्टीफाइंग इंटरव्यूज' विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Pragya News 24

Wed, Sep 27, 2023
Post views : 203

आगरा। काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल, आगरा कॉलेज, आगरा तथा करियर लॉन्चर, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में इंटरव्यू स्किल्स एंड रिज्यूम बिल्डिंग विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य आगरा कॉलेज, आगरा प्रोफेसर डॉ. अनुराग शुक्ल द्वारा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में रजित गुप्ता, पूर्व छात्र आईआईएम एवं मोहम्मद शरीफ, मार्केटिंग मैनेजर, करियर लॉन्चर ने अपने अभूतपूर्व उत्साहित उद्बोधन से छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया।

उन्होंने इस तथ्य से अवगत कराया कि साक्षात्कार के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं कंपनियों द्वारा चयन के लिए विशेष आयामों पर ध्यान दिया जाता है। जिसमें स्किल, कम्युनिकेशन स्किल्स आदि मुख्य होते हैं। आज के समय में भी पुस्तकें पढ़ने की प्रासंगिकता पर बल दिया जो ज्ञान के साथ-साथ नए विचारों को जन्म देती है। पढ़ने की आदत से रोज नए शब्द हमारी शब्दावली में सम्मिलित होते हैं। साक्षात्कार का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रतिबद्धता, तार्किक रूप से चिंतन करने की क्षमता, हमारे सकारात्मक पक्षों को जांचना होता है । साक्षात्कार में हमें अपने सकारात्मक पक्षों से अवगत कराना चाहिए, साथ ही कमजोर पक्षों पर कार्य कर सुधार करना चाहिए, जिससे भविष्य में हम एक बेहतर करियर का विकल्प अपना सकें।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शादां जाफरी एवम धन्यवाद ज्ञापन डॉ रीता निगम द्वारा किया गया। डॉ रचना सिंह, डॉ अंशु चौहान, डॉ प्रियम अंकित, डॉ दीपक उपाध्याय, डॉ आशीष तेजस्वी, डॉ दीपाली सिंह, डॉ यशस्विता चौहान, डॉ दीप्ति, डॉ गौरव प्रकाश, डॉ अनूप, डॉ रवि सिंह, डॉ अरविंद गुप्ता, डॉ अनिल सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ विक्रम सिंह, डॉ सुनीता द्विवेदी, डॉ पी के दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन