Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 23 को विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु नितिन विजय “एनवी सर” आगरा के बच्चों को देंगे करियर गाइडेंस के टिप्स, होगा शिक्षकों का सम्मान भी

Pragya News 24

Fri, Mar 21, 2025
Post views : 172
  • मोशन (कोटा) आगरा 23 मार्च को आयोजित कर रहा है सूरसदन में करियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार
  • गुरु बिन ज्ञान अधूरा, शिक्षक बिन सपने अधूरे की ध्येय के साथ मोशन (कोटा) आगरा गुरुओं को करेगा सम्मानित
  • एनवी सर के जीवन से प्रेरित है वेबसीरीज कोटा फैक्ट्री के जीतू भइया का किरदार, जीवन की सीख के साथ बताएंगे फिजिक्स की बारिकियां भी

आगरा। जीवन में सफल वही हो पाता है जब उसे सही गुरु मिले और गुरु के सही दिशा निर्देश में वो आगे बढ़े। 10 वीं और 12 वीं के बाद करियर को लेकर चिंतित बच्चों को सही दिशा प्रदान करने के लिए 23 मार्च को आगरा में सेमिनार लेने आ रहे हैं विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु नितिन विजय “एनवी सर”। आयोजन को लेकर यह जानकारी दी मोशन (कोटा) आगरा के डायरेक्टर अंकुर काबरा और जय काबरा ने।

शुक्रवार को देव नगर स्थित मोशन (कोटा) आगरा के सेंटर पर आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। मोशन (कोटा) आगरा के डायरेक्टर डॉ अंकुर काबरा ने बताया कि 23 मार्च, दिन रविवार काे सूरसदन प्रेक्षागृह में करियर गाइडेंस एवं मोटिवेशनल सेमिनार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। सेमिनार में विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु एवं मोशन कोटा के संस्थापक एवं सीइओ नितिन विजय “एनवी सर” करियर गाइडेंस के सत्र को संबोधित करेंगे। इस सत्र में वे बच्चों को उनकी प्रतिभा और रुझान के अनुसार करियर चुनने के टिप्स देंगे। साथ ही हर बच्चे का आइक्यू लेवल अगल होता है, इसलिए उन्हें शिक्षा भी उसी के अनुसार दी जाएगी, इसका ज्ञान वे शिक्षकों को प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि “एनवी सर” के जीवन से प्रेरित होकर ही पिछले दिनों आयी कोटा फैक्ट्री वेबसीरीज में जीतू भैया का किरदार दिखाया गया था।

डायरेक्टर जय काबरा ने बताया कि “एनवी सर” फिजिक्स के जीनियस माने जाते हैं। उनका मानना है कि हर बच्चे का सोचने का तरीका और किसी भी चीज को सीखने का स्तर अलग− अलग होता है, इसलिए हर बच्चे को उसकी मानसिक क्षमता के अनुसार ही शिक्षा दी जानी चाहिए। एक जैसा पैटर्न हर बच्चे पर लागू नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सेमिनार में शहर के छात्र एवं शिक्षक आमंत्रित हैं।

एकेडमिक डायरेक्टर इं. आशीष काबरा ने जानकारी दी कि सेमिनार में शिक्षा की सेवा को समर्पित शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही पत्रकारिता जगत को निष्पक्ष होकर अपनी सेवाएं देने वाले पत्रकारों एवं इंफ्लुएंसर्स को भी सम्मानित किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर डॉ अंकुर काबरा , जय काबरा, एकेडमिक डायरेक्टर इंजीनियर आशीष काबरा, अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन