Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नर्सिंग संवर्ग के प्रथम सेमेस्टर छात्र छात्राओं द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन

Pragya News 24

Sat, Dec 9, 2023
Post views : 81

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा के कॉलेज ऑफ नर्सिंग ब्लॉक ए, एम पी हॉल में नर्सिंग संवर्ग के प्रथम सेमेस्टर छात्र छात्राओं द्वारा डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य एस एन मेडिकल कॉलेज के निर्देशानुसार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत गुप्ता प्राचार्य एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा, विशिष्ठ अतिथि डॉ. संगीता गोयल (एस आई सी), डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह (सी एम एस/मेडिकल कॉलेज) डॉ. बृजेश शर्मा (सी एम एस ) तथा अति विशिष्ठ अतिथि डॉ. एस. पी. बिश्नोई (विभागाध्यक्ष फार्माकोलोजी), डॉ. सीमा यादव (प्रधानाचार्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग), शुश्री सुजाता तोमर (प्रधानाचार्या स्कूल ऑफ नर्सिंग), कुंती चौहान (मैट्रन) उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत गुप्ता प्रधानाचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ने आशीर्वाद स्वरूप नवीन छात्र छात्राओं को ईमानदारी से मानवीय सेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार यादव ने शपथ ग्रहण समारोह एवं लेम्प लाईटिंग कार्यक्रम की महत्ता पर व्याख्यान दिया। उन्होने फ्लोरेंस नाईटींगेल की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनको आदर्श मानते हुए चिकित्सीय सेवा में समर्पण, साहस, ईमानदारी एवं ह्दयपूर्वक मरीजों की सेवा करने हेतू मार्गदर्शित किया। डॉ. सीमा यादव, प्रधानाचार्या कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या सुजाता तोमर ने अपने विचार रखे एवं समस्त छात्र छात्राओं को बधाई दी सभी छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया।

रिपोर्ट प्रमोद कुशवाह

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन