Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: फैशन, स्टाइल, कॉन्फिडेंस की क्लास, स्पाइसी शुगर की पर्सनैलिटी वर्कशॉप में मिला नया आत्मबल

Pragya News 24

Fri, Jun 27, 2025
Post views : 52
  • इमेज चेंजर एंड पर्सनैलिटी कोच भावना सिंह ने साझा किए जीवन रूपांतर के मंत्र

आगरा। जीवन में अनुशासन उतना ही महत्व रखता है जितनी कि हमारी सांसें। अगर जीवन में हम थोड़ा सा अनुशासन और प्रकृति से मिलने वाले उपहार के प्रति कुछ त्याग करने की भावना रखें तो यह जीवन उतना ही सुंदर बन जाता है। स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा आयोजित वर्कशॉप में फैशन, स्टाइल और कॉन्फिडेंस की मास्टर क्लास लेते हुए जीवन जीने के ये मूलमंत्र साझा किए इमेज चेंजर और पर्सनेलिटी कोच भावना सिंह ने।
महिलाओं और युवतियों को आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी मुगल में मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि डॉ रंजना बंसल थीं।

मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित थीं इमेज एवं पर्सनैलिटी ट्रांसफॉर्मेशन कोच भावना सिंह, जो अपने कार्यक्षेत्र में एक सशक्त और प्रेरणादायक नाम हैं।
मुख्य वक्ता का स्वागत हर्षित मेमोरियल दिव्यांग चैरिटेबल सोसाइटी के विशेष बच्चों ने अपने हाथों से बने कार्ड और फूल देकर किया। नन्हीं बालिका कायनात ने नृत्य प्रस्तुति दी। सेलिब्रेटी इमेज चेंजर और पर्सनेलिटी कोच भावना सिंह का मंच पर परिचय देते हुए संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने सवाल जवाब का दौर शुरू किया। जिसके माध्यम से भावना सिंह के जीवन संघर्षों से सदस्य रूबरू हुए। भावना ने कहा कि लोग सोचते हैं कि जिंदगी एक बार मिली है तो खूब खाओ पियो जबकि सोच होनी चाहिए कि जिंदगी एक ही बार मिली है इसलिए इसका ज्यादा ध्यान रखो। सदस्यों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने असफलताओं को अपनी ताकत में बदला और आत्म-जागरूकता, पुस्तकों के अध्ययन एवं लोगों के अवलोकन के माध्यम से स्वयं को तराशा।

भावना सिंह ने कहा कि व्यक्तित्व केवल बाहरी छवि नहीं, बल्कि आपके भीतर की सोच, दृष्टिकोण और आत्मविश्वास का प्रतिबिंब है। आत्म-साक्षात्कार, स्पष्ट संवाद और सतत अभ्यास से हर व्यक्ति खुद को नए स्तर पर ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि फैशन का दूसरा नाम कंफर्टेबल नहीं बल्कि कॉन्फिडेंस है। ब्रांड आपकी पहचान नहीं बनाते बल्कि आप ब्रांड की पहचान बनते हो। उन्होंने प्रतिभागियों को आत्मविश्वास बढ़ाने, संवाद शैली सुधारने, और सामाजिक व्यवहार को प्रभावशाली बनाने की व्यावहारिक तकनीकें भी सिखाईं।

मास्टर क्लास के बारे में संस्था की संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने बताया कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। भावना सिंह जैसी प्रेरणादायक कोच के साथ यह कार्यशाला एक नई दिशा देने वाली रही। मास्टर क्लास में स्पाइसी शुगर के अलावा शहर की विभिन्न संस्थाओं की सदस्याओं सहित अन्य जिलों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सभी का स्वागत पावनी सचदेवा, चांदनी ग्रोवर और शिखा जैन ने किया। शिल्पा माहेश्वरी ने झुमरीतलिया की बसंती की मिमिक्री कर मास्टर क्लास को गुदगुदाया।

इस अवसर पर डॉ ज्योति उपाध्याय, रेनू लाम्बा, संगीता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, कोमिला धर, आस्था अरोड़ा, अंशिका बंसल, अनीता, अंजलि, अंकिता अनु, बेला, हरबानी, बरखा, दिव्या, डौली, गरिमा, गिन्नी, हरमीत, जसलीन, माधुरी, माला जसूजा, मनीषा, मंजू, मिनी, मोनिका, नूतन, पायल, पूजा, प्रीति, रानी, रश्मि, रितु, रोमा, शालिनी, सोनाली आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन