Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नवागत पुलिस कमिश्नर जे रविन्दर गौड ने संभाला चार्ज, पुलिस कमिश्नर ने गिनाई अपनी प्राथमिकता।

Pragya News 24

Sat, Jan 13, 2024
Post views : 97

आगरा। 2005 बैच के आईपीएस ऑफीसर जे. रविन्दर गौड ने शुक्रवार को कमिश्नरेट आगरा में पुलिस कमिश्नर आगरा का चार्ज संभाल लिया। बताते चलें कि अभी हाल ही में शासन स्तर से पुलिस कमिश्नर आगरा रहे डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को लखनऊ संबद्ध कर दिया गया है और उनकी जगह पर गोरखपुर के आईजी जे. रविन्दर गौड को आगरा पुलिस कमिश्नर का चार्ज दिया गया है। पुलिस लाइन स्थित पुलिस सभागार में मीडिया से मुखातिब होते हुए जे रविंदर गौड ने अपनी प्राथमिकताएं बताई।

पुलिस कमिश्नर आगरा जे. रविन्दर गौड ने कहा कि महिला संबंधी अपराध, ट्रैफिक, पर्यटन इन सब पर तेजी से कार्य किया जाएगा। नवागत पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हमारे सामने दो बड़े चैलेंज है जिसमें कागारोल में एटीएम की लूट और जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर रातों-रात कब्जा। इन दोनों पर कार्य करने के लिए डीसीपी स्तर के अधिकारियों को लगा दिया गया है और तेजी से कार्य किया जा रहा है।

नवागत पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने जनता से अपील की है कि वह सीधे मेरे पास आने से पहले संबंधित एसीपी और डीसीपी के पास में जाएं। वहां समस्या का निस्तारण न हो तब पुलिस कमिश्नर आगरा के पास में आए। इसके अलावा विभाग में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ितों से तहरीर बदलकर धारा कम करने वाले और आरोपियों को लाभ देने की नीयत से कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी चिन्हित किया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन